19 APRFRIDAY2024 1:49:45 PM
Life Style

World Environment Day: घर से ही करें शुरूआत

  • Updated: 05 Jun, 2017 03:02 PM
World Environment Day: घर से ही करें शुरूआत

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): बदलते लाइफस्टाइल और बढ़ते कारखानों के धुएं के कारण हमारा पर्यावरण इतना दूषित हो चुका है कि हर 5 में से 3 व्यक्ति किसी न किसी रोग, बीमारी आदि से ग्रस्त है। इंसान पैसा कमाने की चाह में इतना अंधा हो गया है कि अपने निजी फायदे के लिए लगातार पेड़ों की कटाई करता जा रहा है, जिस वह से लोगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और बाढ़, दूषित हवा आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रख कर ही विश्व विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। 

 

विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल 5 जून के दिन मनाया जाता है और पूरे विश्व के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और लोगों को अधिक-अधिक पेड़-पौधे लगाने की प्रेरणा दी जाती है, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें। इतना ही नहीं पर्यावरण दिवस पर पूरे विश्व के लोग पेड़-पौधो की निराई, गुढ़ाई,  , छंटाई करते है। अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही पर्यावरण नष्ट होने से बचाया जा सकता है। तो क्यों न आप भी पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना थोड़ा योगदान दें। इसीलिए इसके लिए अपने घर से शुरूआत करें। घर में ही पेड़-पौधे लगाएं और आपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।  इतना ही नहीं, अपने बच्चों को भी इस काम में शामिल करें, ताकि आगे चलकर वह अपने इस विरासती खजाने को सुरक्षित और दूषित होने से बचाएं रखें। 

 

PunjabKesari

1. टूटे-फूटे गमले बदलें 
घर में लगे पौधे टूटे-फूटे गमलों में लगे है तो आज के दिन उन्हें नए गमलों में लगाएं। अगर आप नए गमलों में नहीं लगाना चाहते तो उन्हीं पुराने गमलों को पेंट करके नए बना दे। 
2. बच्‍चों के स्‍कूल में पौधा लगाएं 
आज के दिन स्कूलों में पौधे लगाएं जाते है। ऐसे में आप भी बच्चों के साथ उनके स्कूल में शामिल हो और एक पौधा जरूर लगाएं। इससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। 
3. मनी प्‍लांट लगाएं 
अगर आप स्कूल नहीं जाना चाहते तो अपने घर में किसी बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। इसके अलावा अपने बच्चों के साथ मिलकर बैठक रूम में बोनसाई पौधे का गमला लगाएं। हरियानी का पौधा भी लगाएं, इससे ठंडक का एहसास होता है। 
4. तुलसी लगाएं 
तुलसी तो लगभग हर घर में लगी होती है। अगर आप कुछ और नहीं करना चाहते तो कम से कम अपने घर के आंगन में तुलसी लगाएं। इसके अलावा घर में छोटे-छोटे पौधे जैसे धनिया, पुदीना, अजवाइन आदि का पौधा लगाएं। इससे घर का वातावरण सुगंधित रहेगा। 
5. नए शिशु का स्‍वागत
अगर आपके घर में नए शिशु का जन्म होने वाला है तो उसका स्वागत पर्यावरण दिवस के दिन एक पेड़ लगाकर करें और दूसरों को भी इस खुशी में शामिल करें। इससे दूसरें लोग भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।

Related News