25 APRTHURSDAY2024 1:29:14 PM
Life Style

महिलाओं ने ही किए हैं ये Invention

  • Updated: 05 Mar, 2018 12:39 PM
महिलाओं ने ही किए हैं ये Invention

घर संभालने की जिम्मेदारी हो या घर चलाने की, महिलाएं यह दोनों ही काम बड़ी बखूबी से निभाती आई हैं। उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम आंकना गलत होगा। काम हो या रिश्ते, वह हर  मामले में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं हालांकि बावजूद इसके आज भी बहुत सारे लोगों की सोच यहीं है कि महिलाएं सिर्फ घर का काम अच्छे से कर सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अलग पहचान बनाने की ढेरों मिसालें आज हमारे सामने है। यहां तक की विज्ञान से जुड़े कई आविष्कार भी महिलाओं की देन हैं। 

अाज हम आपको कुछ ऐसे आविष्कारों के बारे में बताते हैं जो महिलाओं द्वारा किए गए हैं।
 

1. डिशवॉशर- जोसेफिन कोकरेन
डिशवॉशर की अहमियत औरतें ही समझ सकती हैं। जोसेफिन कोकरेन  (Josephine Cochrane) नामक महिला ने इसका आविष्कार किया था। इन्होंने ही 1886 में सबसे पहले मशीन के उपयोग से डिशवॉशर बनाया था, जिसे 'कोकरेन डिशवाशर' के नाम से जाना जाने लगा। वह एक अमीर महिला थी, पार्टियों के बाद गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए वह एक मशीन बनाना चाहती थी ताकि इस काम को जल्दी किया जा सके। इसी कारण जोसेफिन ने खुद ही ऐसी मशीन तैयार की। इस मशीन के उन्हें अपनी फ्रैंड्स होटल आदि में बड़े बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गए। बाद में 1893 में वर्ल्ड कोलंबियन एक्सपोजिशन में इस मशीन का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला।
 

2. विंडशील्ड वाइपर- मैरी एंडरसन ( Windshield Wipers ) 
गाडियों के सामने कांच के शीशे को साफ करने के लिए लगे वाइपर की खोज भी एक महिला ने ही की थी, जिनका नाम था मैरी एंडरसन (Mary Anderson)। पहले इसका इस्तेमाल हाथ के साथ किया जाता था। 1905 में अपनी इस खोज को मैरी ने कैनेडिन फर्म को बेचने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद साल 1920 के खत्म होते ही ऑटोमोबाइल में बहुत बदलाव आया और इसी दौरान मैरी के द्वारा डिजाइन किए गए विंडशील्ड वाइपर की डिमांड काफी बढ़ने लगी। साल 1922 में कैडिलैक (Cadillac) कार बनाने वाली पहली कंपनी थी, जिसने इस अविष्कार को स्टेंडर्ड इक्वीपमेंट के तौर पर अपना लिया था। आज इसके बिना कोई कार नहीं बनती।


3. चॉकलेट चिप कुकीज- रूथ ग्रेव्स वेकफिल्ड ( Chocolate chip cookies )
बच्चों का पसंदीद चॉकलेट चिप कुकीज की खोज 1930 में रूथ ग्रेव्स वेकफिल्ड (Ruth Graves Wakefield) नाम की महिला ने की थी। वह रसोई में चॉकलेट की कोई रेसिपी बना रहीं थी लेकिन उनके पास बेकर चॉकलेट खत्म हो गई, फिर उन्होंने नेस्ले की सेमी स्वीट चॉकलेट को टुकड़ों में काट कर चॉकलेट बनाने के बारे में सोचा। जब इस चॉकलेट को पिघलाया तो यह मक्खन के साथ मिक्स होने की बजाय चॉकलेट चिप कुकीज में बदल गई। विकफिल्ड ने अपनी यह रेसिपी नेस्ले को बेच दी। यह आज भी फेमस है। 


4. मोनोपोली गेम- एलीजाबेथ जे मैगी फिलिप्स (Monopoly) 
फेमस गेम मोनोपोली को भी एक महिला ने ही बनाया था। एलीजाबेथ जे मैगी फिलिप्स इस गेम के जरिए उन्होंने हेनरी जॉर्ज की सिंगल टैक्स थेयोरी को आसानी से समझाने का प्रयास किया। इसे लैंडलोर्ड गेम का नाम दिया गया। बाद में इस पर आधारित कई तरह की गेम्स खोजी गई। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News