25 APRTHURSDAY2024 7:31:34 PM
Life Style

फिटनेस के लिए पॉपुलर हैं यह 5 बच्चों की मां!

  • Updated: 10 Apr, 2017 02:44 PM
फिटनेस के लिए पॉपुलर हैं यह 5 बच्चों की मां!

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): कुछ महिलाएं प्रैग्नेंसी के बाद अपनी बॉडी पर ध्यान नहीं देती, वहीं कई महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ भी अपनी बॉडी को पूरी तरह फिट रखती हैं। आज हम आपको एक एेसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो 5 बच्चों की मां हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पाते। इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर में रहने वाली सिमन गेटली एक फेमस मदर है। 

5 बच्चों की मां गेटली हमेशा अपनी फिटनेस का ख्याल रखती है। 36 साल की गेटली देखने में 20-21 साल की लगती है। गेटली की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। पहली बार प्रैग्नेंट होने पर उनका वजन 67 किलो था, जिसके बाद उन्होंने 8 महीनों में खुद को दोबारा फिट किया। इसके बाद वह रोजाना एक्सरसाइज करती थी। इसके बाद उनके चार बच्चे भी हुए लेकिन उनकी फिटनेस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 

यहीं नहीं, गेटली अपनी फिटनेस को लेकर कई बातें लोगों से शेयर भी करती है। उनके दोस्तों ने उन्हें यू-ट्यूब चैनल चलाने की सलाह दी ताकि बाकी महिलाएं भी कुछ टिप्स सिख सकें। गेटली ने अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया और कुछ ही दिनों में पॉपुलर भी हो गया। दिनों-दिन फॉलोअर्स की गिनती बढ़ती जा रही थी। गेटली ने अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया

Related News