25 APRTHURSDAY2024 3:02:32 PM
Nari

Pics: आखिर क्यों पहनते है लोग बाएं हाथ में घड़ी?

  • Updated: 25 Aug, 2016 10:29 AM
Pics: आखिर क्यों पहनते है लोग बाएं हाथ में घड़ी?

कई लोगों को घड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। ज्यादातर लोग घड़ी बाएं हाथ में पहनते है। क्या आपने कभी सोचा है कि लोग घड़ी बाएं हाथ में ही क्यों पहनते है? आज हम आपको बताते है कि इस की वजह। 

 

पहले घड़ियां हाथ में नहीं बल्कि पॉकेट में हुआ करती थीं। आपने भी पुराने जमाने की चेन वाली घड़ियां देखी होंगी जिन्हें जेब में रखा जाता था। जेब से निकालकर समय देखा जाता था। कहते है कि कुछ लोग इस चेन वाली घड़ी को हाथ में पहनने लगे और इन हाथ में घड़ी बांधने का चलन शुरू हुआ। बाएं हाथ में घड़ी बांधने की मुख्य वजह अधिकतर लोगों का दाएं हाथ से अधिकतर काम करने वाला होना है। 

 

जब आपका दायां हाथ काम में व्यस्त है तो इसी दौरान बाएं हाथ में समय देखना बेहद आसान होता है और काम भी दाएं हाथ से चलता रहता है। बाएं हाथ में घड़ी बांधना इतना कॉमन है कि घड़ियां भी इसी हिसाब से बनाई जाने लगीं। दाएं हाथ से अन्य काम करने के चलते आपकी घड़ी भी सुरक्षित रहती है। इसके गंदे होने, स्क्रेच लगने और काम की जगह जैसे टेबल पर टकराने की संभावना भी कम होती है। 

Related News