20 APRSATURDAY2024 8:20:48 AM
Life Style

राशि के हिसाब जानें कैसा है आपकी मां का Nature

  • Updated: 23 Feb, 2018 01:04 PM
राशि के हिसाब जानें कैसा है आपकी मां का Nature

वैसे तो सभी की मां अच्छी होती हैं लेकिन जब मां बच्चे पर हद से ज्यादा रोक-टोक करने लगती है तो बच्चों को वहीं बुरी लगने लगती है। कहते है कि मां की डांट में भी प्यार छिपा होता है लेकिन यह बात बच्चों को कौन समझाएं। अगर मां डांट भी रही होती है तो बच्चों को लगता है कि पता नहीं, हमे ही क्यों बोलती रहती हैं। मां की अहमियत हमारी जिंदगी में ही नहीं, बल्कि पुरी दुनिया में होती है लेकिन क्या आपको पता है कि मां का व्यक्तित्व भी उनके राशिफल के ऊपर निर्भर करता है। अगर नहीं तो आज हम कुछ राशिफल के बारे में बताएंगे, जो आपकी मां के व्यक्तित्व के बारे में बताती है। 

 

1. मीन (फरवरी 19- मार्च 20) 
इस राशि की मां काफी क्रिएटिव और अपने बच्चों को लेकर थोड़ी सेंसेटिव और दयालु होती है। अपनी तरह उन्हें भी क्रिएटिव बनने की प्रेरणा देती है। 

 

2. मेष (मार्च 21-अप्रेल 19)
इस राशि वाली मां अपने बच्चे को हर क्षेत्र में अव्वल ऱखना चाहती है और हमेशा उसके करियर को लेकर चिंतित रहती है। गुस्सा करने के थोड़ी देर बाद ही पश्चाताप भी खुद ही कर लेती है। 

 

3. मिथुन (मई 21- जून 20)
अगर आपकी मम्मी की राशि भी यही है तो ध्यान से सुनें। इस राशि की मां अपने बच्चों से खुलकर बात करती है। बच्चों को यहीं बात पसंद आती है। 

 

4. मकर(दिसम्‍बर 22- जनवरी 19)
इस राशि की मां थोड़ी विद्रोही होने के कारण पूरी उम्र अपने बच्चों के लिए लड़ने को तैयार रहती है क्योंकि यह अपने बच्चों को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करती। 

 

5. वृषभ (अप्रेल 1-मई 20)
वृषभ राशि वाली माएं काफी सहनशक्ति वाली होती है, तभी तो अपने बच्चे का हर दर्द सह लेती है। बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखती है। 

 

6. तुला (सितम्‍बर 23-अक्‍टूबर 22 )
आपकी मां की राशि भी तुला है तो वह हमेशा चीजों को बैलेंस करके चलती है। अपने बच्चों को प्यार भी बेहद करती है। 

 

7. कर्क (जून 21-जुलाई 22)
यह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा ही चिंतित होती है, और किसी से भी अपने बच्चों के बारे में गलत नहीं सुनना पसंद करती। 

 

8. धनु (नवम्‍बर 22- दिसम्‍बर 21)
इनका दिल बहुत बड़ा होता है। बच्चे को बचपन से खुद पर निर्भर रहना सिखाती है। स्वभाव में यह काफी मजाकिया होती है। 

 

9. कन्‍या (अगस्‍त 23-सितम्‍बर 22)
इस राशि की मां बड़ी से बड़ी मुसीबत में निडर रहती है और हर बात का शांत तरीके से समाधान निकालती है। बच्चे को हमेशा प्रेरित करती है। 

 

10. वृश्चिक (अगस्‍त 23- सितम्‍बर 22)
अगर कोई इनके बच्चे के साथ मिसबिहेव करता है तो यहीं चुप रहने वालों में से नहीं है। 

 

11. कुंभ (जनवरी 20- फरवरी 18)
यह अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर हमेशा सीरियस रहती है। अपने बच्चों को हर चीज की जानकारी देना ही बेहतर समझती है, ताकि उनका बच्चा स्मार्ट बना रहें।  

 

12. सिंह (जुलाई 23 - अगस्‍त 22)
इस राशि की मां अपने बच्चे का साथ कभी नहीं छोड़ती। अपने बच्चे को खुश ऱखने का हर प्रयास करती है और उसपर पूरी नजर भी रखती है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News