25 APRTHURSDAY2024 11:07:50 PM
Life Style

दुनिया की अजीबोगरीब डिश, जिन्हें शौक से खाते हैं लोग

  • Updated: 15 Mar, 2017 03:59 PM
दुनिया की अजीबोगरीब डिश, जिन्हें शौक से खाते हैं लोग

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई जनजाति के लोग रहते हैं। हर जनजाति का रहन-सहन और खानपान अलग है लेकिन कई देशों के लोगों का खानपान काफी अजीब है। अजीब खानपान को लेकर हर किसी के दिमाग में चीन का ख्याल आता है। चीन के लोग कुत्ते और कोकरोच भी खा जाते हैं। आज हम आपको अजीबोगरीब डिश के बारे में बताएंगे,जिसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी।  

1. सूअर के कान का सलाद
लिस्बन में पिगमेउ नाम का रेस्टोरेंट है। यहां पर सूअर से बनी डिश मिलती हैं जिसे लोग बड़े शौक से खाते हैं। धनिए में पकाई गई सूअर की टांग और सूअर के कान का सलाद यहां की फेमस डिश है। 

2. आलू के साथ भेड़ का सिर 
स्मावाहोव नॉर्वे की ट्रेडीशनल डिश है। यहां पर भेड़ के सिर को आलू के साथ खाया जाता है। वैसे इस डिश को गरीबों की डिश कहा जाता था लेकिन अब इसे अमीर लोग भी बड़े शौक से खाते हैं।

3. रानी का सिर 
अमेरिका के मियामी में बारटन जी रेस्टोरेंट में एक अजीबोगरीब डिश बनाई जाती है। इस डिश में रानी का सिर बनाया जाता है,जिसमें बालों के रूप में मीठे-मीठे बुढ़िया के बाल लगाए जाते है।

4. बारिश की बड़ी बूंद
न्यूयॉर्क के स्मोगासबोग रेस्टोरेंट में एक डिश बहुत फेमस है दो बिल्कुल पानी की एक बड़ी बूंद की तरह दिखाई देती है। इस डिश को पानी और समुद्री घास अगार को मिलाकर बनाया जाता है। 

5. टिड्डी और मीलवर्म
पेरिस में लोग टिड्डी और मीलवर्म की डिश बड़े शौक से खाते हैं। इस डिश में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और फैट भी बहुत कम होता है।

Related News