विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं, उनकी शादी से पहले मीडिया में कई तरह की बाते सामने आ रही थी लोग तो यहां तक भी कह रहे थे कि अब इनका रिश्ता टूट चुका है। इस बात की पुष्टि तब पक्की हो गई जब विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की शादी की तस्वीरे शेयर की। दुनिया भर में फेसम इस कपल की शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई लेकिन इसी बीच हर कोई यह सोच रहा था इतनी दूर शादी करने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई होंगी। एक दम से भला कैसे किसी जगह को इतनी खूबसूरती से सजाया जा सकता है। आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि विरुष्का की शादी की डिजाइनर हैं देविका नारायण।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की देविका विरुष्का की शादी की वेडिंग प्लानर है। इतना ही नहीं इस शादी को अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर जोसेफ राधिक देविका नारायण के पति हैं। दोनों अपने काम में एकदम परफैक्ट हैं।
इस वेडिंग प्लानर ने विराट और अनुष्का की शादी का जिक्र अपने परिवार में भी किसी से नहीं किया। वह पिछले कुछ महीनों से विराट और अनुष्का की शादी के लिए इटली आ-जा रही थीं। खबरों के मुताबिक क्रिकेटर रॉबिन उथ्थपा और दिनेश कार्तिक की शादी की वेडिंग प्लानर भी देविका ही थी।
फैशन हो या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP