24 APRWEDNESDAY2024 6:13:09 PM
Life Style

राशि के हिसाब से पहनेंगे इस रंग के कपड़े तो मिलेगा ज्यादा फायदा

  • Updated: 08 Apr, 2018 05:30 PM
राशि के हिसाब से पहनेंगे इस रंग के कपड़े तो मिलेगा ज्यादा फायदा

कपड़ों का फैशन तो आएं दिन बदलता ही रहता है। आजकल लोग भी कपड़े फैशन, कलर और ट्रैंड के हिसाब से पहनते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि राशि के हिसाब से कपड़े पहनना आपके लिए कितना जरूरी है। ज्योतिष की माने तो राशि के अनुसार कपड़े पहनने से लाइफ पर बहुत प्रभाव पड़ता है। राशि के अनुसार कपड़े पहनने से न सिर्फ आपकी लाइफ पर असर पड़ता है बल्कि इससे आप में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है और यह आपके लिए गुडकल भी लाता है। तो चलिए जानते है कि राशि के अनुसार आपको किस तरह और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 

अपनी राशि के हिसाब से पहने कपड़े

PunjabKesari
1. मेष राशि (21मार्च-19अप्रैल)
मेष राशि के लोग ज्यादातर तड़क-भड़क वाले कपड़े पहनना पसंद करते है लेकिन इन लोगों को हल्के रंग और साधारण कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा इस राशि के लोगों के लिए लाल, पीला और नारंगी रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ होता है और इससे आपका व्यक्तित्व भी गंभीर होगा।
 

2. वृषभ राशि (20अप्रैल-20मई)
इस राशि के लोग स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करते हैं फिर चाहे वह किसी भी रंग के क्यों न हो। मगर इस राशि के लोगों को व्हाइट और हल्के कपड़े पहनने चाहिए। इसे पहनने से आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। क्योंकि यह रंग वृषभ राशि के लिए शुभ माना जाता है।
 

3. मिथुन राशि (21मई- 20जून)
मिथुन राशि के लोग अपने पहरावे के पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं जबकि इन्हें उसके कलर का ख्याल रखना चाहिए। इन लोगों को सादे हरे रंग के कपड़े ज्यादा पहनने चाहिए।
 

4. कर्क राशि (21जून-22जुलाई)
कपड़ों के मामले में कर्क राशि के लोग थोड़े से मूडी होते हैं। यह अपने मूड के हिसाब से कोई भी कपड़ा उठा कर पहन लेते हैं। इस राशि के लोगो को अपना मूड ठीक रखने और सकारात्मक सोच के लिए हल्का पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 

5. सिंह राशि (23जुलाई-22अगस्त)
वैसे तो इस राशि के लोग कपड़ों को अधिक महत्व नहीं देते लेकिन किसी के टोकने पर यह अच्छे कपड़े पहनना शुरू भी कर देते हैं। आप लोगों को ज्यादातर लाल, पीला व नारंगी रंग के हल्के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आप में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
 

6. कन्या राशि (23अगस्त-22सितंबर)
ब्रांडेड कपड़ों का शौक रखने वाले इस राशि के लोगों की पसंद काफी शानदार होती है। इसी कारण यह लोग कभी-कभार उल्टे-सीधे कपड़े भी पहन लेते हैं। मगर यदि आप अपने पहनावे पर ध्यान दें तो इससे आपके रिश्ते अच्छे बन सकते हैं। अपने रिश्तों को ठीक रखने के लिए आपको हरे व सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 

7. तुला राशि (23सितंबर-22अक्टूबर)
कपड़ों की सिलेक्शन को लेकर इस राशि के लोग काफी समझदार होते हैं लेकिन फिर भी आपको दिखावे के लिए कपड़ों पर पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस राशि के लोगों को ज्यादातर हल्का हरा, सफेद और भूरे रंग का कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े तुला राशि के लिए शुभ होते हैं।
 

8. वृश्चिक राशि (23अक्टूबर-23नवंबर)
इन लोगों का पहरावा कभी अच्छा होता है तो कभी खराब। कपड़ों के मामले में इस राशि के लोग थोड़े लापरवाह होते हैं। ऐसे में आपको लाल, पीला और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के हल्के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ भी होता है।
 

9. धनु राशि (22नवंबर-21दिसंबर)
इस राशि के लोग सिर्फ फंक्शन, पार्टी या किसी खास मौके पर ही अच्छे कपड़े पहनते हैं। इनके पहरावे से इनके स्वभाव के बारे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं। इस राशि के लोगों के लिए फैशनेबल पीले, शिफान और हल्के नारंगी रंग के कपड़े शुभ होते हैं।
 

10. मकर राशि (22दिसंबर-19 जनवरी)
इस राशि के लोगों का पहरावा समय के साथ-साथ अच्छा होता जाता हैं। इस राशि के लोग अच्छे कपड़े पहनना तो चाहते हैं लेकिन मूडी होने के कारण यह कभी-कभार ही अच्छे कपड़े पहनते हैं। वैसे इन लोगों के लिए नीला, काला व भूरा रंग अच्छा माना जाता है। इसलिए आपको हमेशा इसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 

11. कुंभ राशि (20जनवरी-18फरवरी)
कुंभ राशि के लोगों का पुहरावा न तो ज्यादा अच्छा होता है और न ही बुरा। इस राशि के लोगों को अगर एक रंग पसंद आ जाए तो यह बार-बार उसी रंग के कपड़े खरीदते हैं। इनका एक ही कपड़े या रंग से चिपक रहना ही इनके लिए नुकसानदायक होता है। इस राशि के लोगों के लिए नीले, पीले, काले व भूरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है।
 

12. मीन राशि(19फरवरी-20मार्च)
कपड़ों को लेकर इस राशि के लोग काफी गंभीर होते हैं। अपने इसी नेचर के कारण यह लोग कपड़े पसंद करने में काफी समय भी लगा देते हैं। अगर आप कोई शुभ काम करने जा रहे हैं तो केसरिया रंग पहने आपका काम बन जाएगा। इसके अलावा आपको पीला, नीला, केसरिया और हरा रंग पहनना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News