24 APRWEDNESDAY2024 11:38:38 PM
Nari

एेसे अजीब कानून जहां टॉयलेट करने पर देना पड़ता था टैक्स

  • Updated: 16 Aug, 2016 12:36 PM
एेसे अजीब कानून जहां टॉयलेट करने पर देना पड़ता था टैक्स

आज के समय में दुनिया में सबसे ज्यादा विवाद की वजह है टैक्स। यह समस्या आज की नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है लेकिन क्या आप जानते है दुनिया भर में टैक्स से जुड़े अजीब कानूनों के बारे में शायद नहीं। प्राचीन रोम में दासियों को मुक्ति पाने के लिए टैक्स अदा करना पड़ता था। आइए जानते है ऐसे ही टैक्स से जुड़े अजीब कानूनों के बारे में!

 

- विग 

 

इंग्लैंड में विग लगाने पर 1795 ईस्वी में टैक्स लगा दिया गया। ताकि उससे कम बदबू फैले। बाद में विग फैशन के बाहर ही हो गया।

 

-  कद्दू

 

अमेरिका के न्यू जर्सी में कद्दू पर टैक्स लगा दिया गया। इससे राहत तभी मिलती थी, जब वो सिर्फ खाने के लिए लिया गया हो। आगे के इस्तेमाल के लिए नहीं। यानि जमाखोरी बिल्कुल मना था।

 

- टॉफी 

 

शिकागो में कैंडी या टॉफी पर 6% का टैक्स लगाया गया। बाद में इसे 1 प्रतिशत कर दिया गया।

 

- टॉयलेट 

 

रोमन सम्राट वेस्पासियन ने पेशाब करने पर टैक्स लगाया था। ताकि पेशाबघर की नियमित सफाई हो सके।

 

 

- डायपर  

 

कनेक्टिकट में अगर आप अपने लिए डायपर खरीदते हैं तो वो टैक्सफ्री है लेकिन  अगर अपने बच्चों के लिए खरीदते हैं तो उसके लिए टैक्स देना होता है।

 

- नाम 

 

स्वीडन में अपने बच्चे का नाम रखने से पहले नेशनल टैक्स सर्विस से अनुमति लेनी होती है। ऐसा एक ही नाम के कई व्यक्तियों की मौजूदगी से होने वाले घपलों को रोकने के लिए है।

 

- फल खाना 

 

अगर कैलिफोर्निया में आप वेंडिंग मशीन से फल खरीदते हैं तो टैक्स नहीं लगेगा। अगर वेंडिंग मशीन की जगह अन्य तरीके से फल खरीदते हैं तो आपको 33 फीसदी कर देना होगा।

 

- चीनियों की संख्या 

 

कनाडा में चीनियों के घुसने पर 1885 में टैक्स लगा दिया गया। जो प्रवासियो के लिए था। सन 1923 में चीनियों को कनाडा में घुसने से रोकने के लिए कानून बनाया गया।

 

 - साबुन

 

मध्यकालीन यूरोप में साबुन पर भी टैक्स लगता था।

Related News