19 APRFRIDAY2024 10:48:59 AM
Life Style

ये हैं दुनिया के अनोखे शहर

  • Updated: 16 Feb, 2017 06:39 PM
ये हैं दुनिया के अनोखे शहर

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई देश एेसे हैं जो अपनी खासियत के कारण जाने जाते हैं। लोग भी घूमने-फिरने के लिए एेसी जगह का चुनाव करते हैं जहां जाकर वह अपनी फैमिली के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकें। आज हम आपको एेसे शहरों के बारे में बताने जो रहे है जो बाकी शहरों से काफी अलग है। 

1. Kingdom of the little people, China
इस शहर में सिर्फ बौने लोग ही रहते हैं। चीन में स्थित इस शहर में सिर्फ कम हाइट वाले लोगों को रहने की ही अनुमति है। आपको बता दें कि यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और यह लोग यहां लोगों का मनोरंजन करते हैं। 

2. Coober Pedy, Australia
ऑस्ट्रलिया का यह शहर जमीन के नीचे बसा है। यह शहर दुधिया पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में अधिकतर घर धरती के नीचे बनी ओपल की खदानों में बने है। सिर्फ घर ही नहीं, दुकानें, होटल, चर्च भी जमीन के अंदर ही बने है। 

3. Manshiyat Naser, Egypt
इजिप्ट में एक एेसा शहर है जहां आपको हर जगह कचरा ही देखने को मिलेगा। इसी कारण इस शहर को गार्बेज सिटी भी कहा जाता है। दरअसल, इस शहर में आस-पास के शहरों से कचरा लाया जाता है और रिसाइकिल किया जाता है।

4. Thames Town, China
चीन में एेसे कई शहर बनाए गए हैं जहां अभी तक लोगों की बसावट नहीं हुई। चीन में बने थेम्स टाउन इंग्लैंड की कॉपी है और लंदन की नदी थेम्स पर इसका नाम रखा गया है। यहां बने कई शहर खाली हैं।

5. The villages, Florida, USA
यह शहर बूढ़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस शहर में कोई भी अपराधिक मामले नहीं होते। यहां लोग शांति और सुकून से अपनी जिंदगी जीते हैं। 


 

Related News