दुनिया में कई ऐसे इंसान होंगे जिन्होंने अपने नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए होंगे लेकिन आज हम इंसानों की नहीं बल्कि जानवरों की बात कर रहे है जिन्होंने अनोखे रिकॉर्ड बनाएं। आइए जानते है इन जानवरों की अनोखी विश्व रिकॉर्ड लिस्ट।
सबसे ऊंची गाय
ब्लॉसम गाय ने दुनिया की सबसे ऊंची गाय होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। हालांकि अब इस गाय की मौत हो चुकी है लेकिन यह गाय 6 फीट 4 इंच लंबी थी।
तेज चलने वाला कछुआ
यूं तो कछुआ हमेशा अपने आलसी स्वभाव और धीमी गति के कारण जाना जाता है। लेकिन इस कछुए की रफ़्तार दुनिया के सभी कछुओं से आगे है। यह कछुआ 100 मीटर की दूरी को दौड़ कर सिर्फ 6 मिनट पूरा कर लेता है।
40 किलो ऊन वाली भेड़
ऑस्ट्रेलिया के टैमी नाम के शख्स के पास एक ऐसी भेड़ है जिससे उसने करीब 40 किलो की ऊन निकाली और अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
सबसे लंबा पालतू सांप
फुल मून प्रोडक्शन के पास एक ऐसा पालतू सांप है जिसकी लंबाई लगभग 7.67 मीटर है जिसके चलते इसके नाम दुनिया का सबसे लंबा पालतू सांप होने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
सबसे लंबे सींग वाला बैल
अमेरिका की टेक्सास सिटी के ग्रीनलीफ नामक बैल की लम्बाई 9 मीटर 8 इंच है और इसी के चलते इसके नाम दुनिया का सबसे लम्बे सींग वाला बैल का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है