25 APRTHURSDAY2024 10:53:47 PM
Life Style

...तो इसलिए हल्दी की रस्म दूल्हा-दुल्हन के लिए होती है खास

  • Updated: 06 Jul, 2017 11:29 AM
...तो इसलिए हल्दी की रस्म दूल्हा-दुल्हन के लिए होती है खास

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- शादी को लेकर बहुत सी रस्में अपनाई जाती है। बरसों से चले आ रहे इन रिवाजों के पीछे कोई न कोई खास वजह भी जरूर होती है। मेंहदी,चूडा पहनना, तेल चढ़ाना और हल्दी लगाना जैसी रस्में बहुत खास हैं। इनमें से हल्दी दूल्हा और दूल्हन दोनों को लगाई जाती है। ऐसा मनाना है कि शादी से पहले हल्दी का उबटन लगाने से दोनों पर कुदरती निखार आ जाता है। इसके अलावा भी और बहुत से कारण हैं जो आप शायद नहीं जानते होंगे।  


1. एंटीसैप्टीक गुणों से भरपूर
हल्दी में कुदरती एंटीसैप्टिक जैसे जरूरी तत्व पाएं जाते हैं जो स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए बहुत लाभकारी है। इसे त्वचा पर लगाने से किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं रहता और अगर इंफैक्शन है तो इसे लगाने से दूर हो जाती है। 

2. पीला रंग शुभ
हल्दी का रंग पीला होता है और इस समय कपड़े भी पीले रंग के ही पहने जाते हैं। यह रंग नई जिंदगी की शुरूवात करने के लिए शुभ माना जाता है। 

3. नाकारात्मक ऊर्जा से बचाव
हल्दी में साकारत्मक ऊर्जा पैदा करने की क्षमता होती है। शादी के समय घर पर बहुत से लोग शामिल होते हैं, जिनसे नाकारात्मक ऊर्जा फैलने का खतरा कम हो जाता है। यह दूल्हा-दुल्हन दोनों के लिए सुरक्षित है। 

4. दाग-धब्बे गायब
हल्दी चेहरे के सारे दाग-धब्बे मिटाने का काम करती है। इसे लगाने से त्वचा साफ और चमकदार हो जाती है। 
 

Related News