पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल)- दुनिया में फैशन का ट्रैंड आए दिन बदलता रहता है। जहां लोगों के खान-पान का अंदाज भी दिनों-दिन बदल रहा है। पहले जहां लोग सादा भोजन खाते थे वहीं आज खाने में ढेरों तरह की वैरायटी हैं। कुछ फलों,सब्जियों के नाम भी शायद हम लोग नहीं जानते लेकिन कुछ ऐसे फल भी हैं जो फैशन में सुपरफूड ट्रेंड में हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ ये हैल्दी भी हैं। आइए जानें हर मौसम में मिलने वाले ये सुपरफूड कौन से हैं।
1. Acai Berry
यह फल गहरे लाल या नीले रंग का होता है। वैसे तो आजकल यह हर जगह पर मिल जाता है लेकिन यह दक्षिण अमेरिका का फल है। इसे स्मूदी के रूप में खाया जाता है लेकिन इसे दूसरे फलों के साथ भी खाया जा सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां और सेहतमंद बनाएं रखने में मददगार है।
2. Avocado
यह भी आजकल आसानी से मिल जाता है और सेहत से लेकर ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वसा से भरपूर यह फल शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करने में भी मददगार है। इसके अलावा भी इसमें ढेर सारे विटामिन होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
3. Chia Seeds
इसे भारत में तुकमलंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं। इनके भिगो कर दूध,जूस,आइस्क्रीम के साथ भी खाया जाता है। इसके 2 चम्मच सेवन से ही शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिल जाती है।
4. Goji Berry
लाल रंग का यह फल सेहत के लिए दुनिया का सबसे बैस्ट फ्रूट है। इसे खाने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। दिल से जुडी परेशानियां,ब्लड प्रैशर और शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।