19 APRFRIDAY2024 12:33:23 AM
Life Style

OMG! स्विच से नहीं जीभ से रोकती है पंखा

  • Updated: 06 Apr, 2017 05:02 PM
OMG! स्विच से नहीं जीभ से रोकती है पंखा

लाइफस्टाइल :  यह दुनिया हैरतअंगेज कारनामों की भरी पड़ी है।जिन्हें देखकर लोगों के मुंह खुले के खुले ही रह जाते है। आज हम आपको एक एेसी ही अनोखी औरत के बारे में बताने जा रहे हैं जो चलता हुआ पंखा स्विच से नहीं बल्कि अपनी जीभ से बंद कर देती है। जी हां, यह औरत अपने इस स्टंट के जरिए सभी को दांतों तलें उंगलियां दबाने को मजबूर कर देती है।


जोई एलिस नाम की यह महिला जितने खतरनाक स्‍टंट करती हैं उतनी ही खूबसूरत भी है। जोई की नाम कई गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। हाल ही में जोई ने जो किया उसने सभी को हैरत में डाल दिया। जोई के इस स्‍टंट के बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। जोई ने तेजी से चलते हुए पंखे को अपनी जीभ से रोक दिया। उन्‍होंने ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड एक इटेलियन गेम शो के दौरान रचा। जिसका नाम ला शो दि रिकार्ड है।


जोई ने ये कारनामा करने के बाद अपने ही एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जोई कितना भी तेज पंखा क्‍यों ना हो उसे अपनी जीभ से रोक लेती हैं। जोई ने 35 वाट के इलेक्ट्रिक फैन अपने दोनो हाथों में पकड़े। फैन अपनी सबसे तेज गति पर थे इसके बाद भी जोई ने अपनी जीभ से एक के बाद एक लगातार कई बार फैन की स्‍पीड को जीरो कर दिया। 1 मिनट में उन्‍होंने 32 बार पंखे की स्‍पीड को कम किया। इससे पहले उन्‍हों एक मिनट में 20 बार पंखे की स्‍पीड को जीरो किया था।
 

Related News