25 APRTHURSDAY2024 10:21:03 AM
Life Style

जानिए, ओडिशा की थाली में परोसा जाता है क्या खास?

  • Updated: 02 Apr, 2018 04:25 PM
जानिए, ओडिशा की थाली में परोसा जाता है क्या खास?

भारत के हर राज्य का रंग बहुत खास है। घूमने की बात हो या फिर खाने की उत्तर भारत से लेकर दक्षिण,पश्चिम और पूर्व के हर राज्य का जायका अलग-अलग होता है। एक राज्य को लोग दूसरे राज्य के खाने की थाली बहुत चाव से खाते हैं। पूरे भारत में भले ही सब्जी एक जैसी होती है जैसे बैगन,टमाटर,आलू और दहीं लेकिन इन्हें बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। जिससे मुंह का स्वाद बदल जाता है। आज हम जिस राज्य की थाली के बारे में बात कर रहे हैं वह है उड़ीसा। जिसे लोग खाते तो हैं लेकिन इसमें परोसी जाने वाली डिश का नाम इन्हें पता नहीं होता। 
 

1. पाखला भता

PunjabKesari
पाखला भता कई जगहों पर खाया जाता है। ओडिशा के अलावा बंगाल,असम,झारखंड, छत्तीसगढ आदि जगहों में लोग इसे चाव के साथ खाते हैं। पके हुए चावलों के पानी और दही के साथ इस डिश को बनाया जाता है। 
 

2. घंता
इस डिश को मिक्स सब्जियों के साथ बनाया जाता है। ओडिशा में लोग इसे त्योहारों आदि खास मौके पर खाते हैं। लोग इसे दाल सूप,चावल या चपाती के साथ खाते हैं। 
 

3. बसारा
सरसों के पेस्ट, सूखे आमों और मछली के साथ इसे बनाया जाता है। लोग इसे बहुत चाव के साथ खाते हैं। इसके अलावा इस सब्जी को ओडिशा की थाली का खास हिस्सा माना जाता है। 
 

4. सागा
यह ओडिशा के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। इसे बनाने के लिए हरी चाय का इस्तेमाल किया जाता है। 
 

5. दालमां
ओडिशा थाली में जो खास तरह की दाल बनाई जाती है उसे दालमां कहते हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ यह दाल हैल्दी भी होती है। इसे खास तरह का तड़का लगाकर बनाया जाता है। 
 

6. दही बैगना
दही से सब्जी का जायका और भी बढ़ जाता है। ओडिशा में बैगन के साथ दही मिक्स करकेे सब्जी बनाई जाती है, जिसे दही बैगना कहते हैं। 
 

7. उड़िया फिश करी
नॉन वेज खाने के शौकिनों के लिए उडिया फिश करी बहुत पसंद करते हैं। सरसों के दाने और आमचूर का स्वाद इसका जायका और भी ज्यादा बढ़ा देता है। इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है। 
 

8. खाट्टा
चटनी के बिना खाने के स्वाद अधूरा होता है। ओडिशा की थाली में टमाटर, अदरक, अनारदाना, गुड़ जैसी कई चीजों को मिलाकर चटनी बनाई जाती है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News