19 APRFRIDAY2024 11:28:46 PM
Life Style

ये हैं भारत के 5 रेप कांड जिन्होंने हिला दिया पूरा देश

  • Updated: 14 Apr, 2018 12:28 PM
ये हैं भारत के 5 रेप कांड जिन्होंने हिला दिया पूरा देश

भारत एक एेसा देश है जहां लड़कियों को लक्ष्मी का रूप मान कर उनकी पूजा की जाती है। उसी देश में बेटियों के साथ लगातार दरिंदगी के मामले सामने आ रहे हैं। आज बेटियां ना घर में सुरक्षित ना बाहर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में देशभर में महिलाओं के साथ रेप के कुल 38947 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब हर रोज औसतन 107 महिलाएं रेप का शिकार होती हैं। आज हम आपको 5 एेसे रेप कांड के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 

 

1. निर्भया रेप केस 
16 दिसंबर, 2012 की रात ने पूरे देश को हिला दिया था। उस रात 9:30 बजे निर्भया के साथ चलती बस में दरिंदगी हुई। सामूहिक बलात्कार करने के बाद उन्होंने लड़की को मरी हुई समझ कर झाड़ियों में फेंक दिया। इस घंटना को अंजाम देने के लिए बलात्कारियों ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी। उस दिन उन्होंने एक होनहार लड़की जो डॉक्टर बनने के सपने देख रहीं थी। उसकी जिंदगी और इज्जत को तार-तार कर दिया था। इस घटना के बाद सड़क से लेकर संसद तक निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए आम से लेकर खास सब एक जुट दिखाई हो गए थे। उसके बाद रेप के कानूनों में कई तरह के बदलाव किए गए। 

 

2. कठुआ गैंगरेप 
कठुआ में 10 जनवरी को 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। उसके पिता ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 17 जनवरी को बच्ची की लाश जंगल में मिली। बच्ची के साथ रेप करने के लिए उसको नशीली दवाएं दी गई थी। इस केस में अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

3. उन्नाव गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। पिछले साल जून के महीने में पीड़ित लडकी एक दिन आचानक घर ले लापता हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में करवाई। शिकायत के नौ दिन बाद लड़की औरेंया जिले के एक गांव में मिली जिसके बाद उसे उन्नाव लाया गया। 16 वर्षीय लड़की से साथ ही इस दर्दनाक घटना ने सभी को अंदर तक झिंझोड़ कर रख दिया था।

 

4. गुड़िया कांड
6 जुलाई को कोटखाई के दांदी जंगल में हलाइला गांव के पास दसवीं की छात्रा गुड़िया के साथ स्कूल जाते समय सामुहिक बलात्कार किया गया। 4 जुलाई को गुड़िया स्कूल जाने के लिए घर से निकली मगर घर वापिस नहीं पहुंची।  जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे जंगल में खोजते रहे। दो दिन बाद यानि 6 जुलाई को गुड़िया की निर्वस्त्र लाश उसी जंगल में मिली।

 

5. केरल रेप केस
एक बाप ने अपनी शराब की प्यास बुझाने के लिए अपनी 15 साल की बेटी को बेच दिया। उसने महज 300 रूपए के लिए अपने बेटी की इज्जत के साथ समझौता किया। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News