दुनिया में हर किसी की कोई न कोई दमन्ना होती है। हर कोई लाइफ में अपना एक बार नाम जरूर बनाता जाता है। कोई कड़ी मेहनत करके नाम बनाता है तो कोई अपने लुक से दुनियाभर में मशहूर हो जाता है। इतना ही नहीं, कोई अपने अनोखे शौक और अजीबोगरीब हरकत से फेमस हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी औरतों के बारे में बताएगे, जो अपने अनोखे लुक के लिए मशहूर है।
अबीगैल और ब्रिटनी हंसेल
ये दुनिया की पहली ऐसी जुड़वा बहनें हैं जो अपने शरीर से एक-दूसरे का साथ जुड़ी हुई हैं औरदो सिर, दो दिल और दो दिमाग हैं लेकिन शरीर और जान एक हैं। इन दोनों को अलग करने के लिए डॉक्टर्स ने काफी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाएं।
अलीशा हेस्सलेर
इस महिला के लिए सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। अलीशा विश्व में तीन ब्रैस्ट वाली महिला के नाम से प्रसिद्ध हैं। हालांकि यह कुदरती नहीं बल्कि इन्होंने अपने शौक की वजह से ब्रैस्ट सर्जरी का सहारा लिया।
जूलिया ग्नूसे
जूलिया दुनिया भर में अपने बॉडी टेटू से मशहूर है।जूलिया के शरीर का कोई भी अंग ऐसा नहीं जिस पर टैटू न बना हो। इसी शौक के वजह से आज इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
ज्योति अंगे
दुनिया की सबसे छोटी महिला के नाम से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी ज्योति की हाइट सिर्फ 23 इंच है।
किम गुडमैन
किम गुडमैन की बड़ी- बड़ी आंखें 43 इंच तक फैलीं हुई हैं। बड़ी आंखों की वजह से इनका नाम भी गिनीज़ बुक में दर्ज हैं।