25 APRTHURSDAY2024 5:22:56 AM
Life Style

ऐसी बातों के लिए उड़ाया गया था बचपन में इन Celebs का मजाक

  • Updated: 12 May, 2017 12:51 PM
ऐसी बातों के लिए उड़ाया गया था बचपन में इन Celebs का मजाक

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) :  बॉलीवुड के कई ऐसे सुपर स्टार्स हैं जिन्हें बचपन में टीजिंग का सामना करना पड़ा। छोटी-मोटी कमजोरियां होते हुए भी ये सेलेब्स आज दुनिया भर में मशहूर हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन तक सभी हंसी का पात्र बन चुके हैं। आइए जानिए किन स्टार्स को किस वजह से लोगों की हंसी का शिकार होना पड़ा।

1. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की सुपर स्टार और मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा भी अपने दोस्तों के बीच मजाक का पात्र बन चुकी हैं। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान प्रियंका के सांवले रंग के कारण उनके दोस्त मजाक उड़ाते थे लेकिन आज इसी सांवले रंग की लड़की ने हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपना खूब नाम कमाया है।

2. ऋतिक रोशन
PunjabKesari
इस स्टार को बचपन में हकलाने की आदत थी। जिस वजह से उनके स्कूल के दोस्त उन पर हंसते थे। इस बीमारी पर काबू पाने के लिए ऋतिक ने स्पीच थैरेपी का सहारा लिया और आज वह एक सुपर स्टार हैं।

3. सोनाक्षी सिन्हा 
PunjabKesari
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा काफी मोटी थी। जिस वजह से उनके दोस्त उन पर हसंते थे। बॉलीवुड में आने के लिए सोनाक्षी ने कई किलो वजन कम किया।

4. अभिषेक बच्चन 
PunjabKesari
सुपर स्टार अभिषेक बच्चन को भी टीजिंग का शिकार होना पड़ा। अभिषेक डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इस समस्या के कारण वह ठीक से पढ़-लिख नहीं पाते थे जिस वजह से स्कूल में उन्हें अध्यापकों से काफी डांट पड़ती थी और दोस्तों भी उनका मजाक उड़ाते थे लेकिन अभिषेक ने अपनी इस समस्या पर काबू पाया और लोगों में पापुलर हुए।

5. सिद्धार्थ मल्होत्रा
PunjabKesari
बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी फिट और सट्रॉंग है लेकिन बचपन में उनका शरीर बहुत कमजोर था और वे अपने भाई से खूब मार खाते थे लेकिन जवान होने पर उन्होंने अपनी बॉडी बनाई और फिल्मों में कदम रखा।

6. अर्जुन कपूर
PunjabKesari
अर्जुन कपूर बचपन में बहुत मोटे थे जिस वजह से स्कूल में सब उनके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। 20 साल की उम्र तक अर्जुन को इस सब का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बॉडी बनाई और इश्कजादे फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की।


 

Related News