25 APRTHURSDAY2024 3:10:51 PM
Life Style

इन बातों को कभी बर्दाश्त नहीं करती मजबूत सोच वाली महिलाएं

  • Updated: 06 Nov, 2017 04:46 PM
इन बातों को कभी बर्दाश्त नहीं करती मजबूत सोच वाली महिलाएं

आजकल की ज्यादातर महिलाएं इमोशलन होने के साथ ही मजबूत और स्ट्रांग भी होती है। किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए समझौता करने की बजाए उसे समझदारी से सुलझाना ऐसी महिलाओं को अच्छी तरह से आता है। आज हम आपको मजबूत सोच रखने वाली महिलाओं की कुछ ऐसी ही बाते बताने जा रहें है जिन्हें लेकर वो कभी समझौता और बर्दाशत नहीं करती।
 

1. करियर
प्रैक्टिकली तौर पर खुद पर डिपेंड रहने वाली महिलाए अपने करियर को लेकर कभी कोई समझौता नहीं करती। इसके अलावा वो अपने प्रोफेशन को लेकर किसी की कोई बात सुनना पंसद नहीं करती।

PunjabKesari

2. चिपकू व्यवहार
पार्टनर या रिश्तेदारों का चिपकू व्यवहार इस तरह की लड़कियों को बिल्कुल पंसद नहीं आता है। ऐसी महिलाओं को बिल्कुल पंसद नहीं कि कोई बार-बार एक ही काम के लिए इन्हें फोर्स करे।

3. पोजेसिव होना
पार्टनर का हद से ज्यादा पोजेसिव होना इस तरह की महिलाओं को बिल्कुल पंसद नहीं आता। ऐसे में पार्टनर के पोजेसिव होने पर झगड़ों होने लगते है और उनका दम घुटने लगता है।

PunjabKesari

4. बुराई सुनना
इस तरह की महिलाएं अपनी बुराई सुनना पंसद नहीं करती। अगर यह किसी के मुंह से अपनी बुराई सुन लेती है तो उन्हें पलट कर जबाव देना इन्हें अच्छे से आता है।

5. इमोशनल या वर्बल अब्यूज 
ऑफिस हो या कोई जगहें इस तरह की महिलाएं बिना परवाह किए अपने या किसी और के लिए फिजिकल वॉयलेंस के खिलाफ पूरी आवाज उठाती है।

PunjabKesari

6. धोखा
ऐसी महिलाए धोखा खाने के डर से किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करती। मजबूत सोच रखने वाली इस तरह की महिलाएं पूरी तरह सोच-समझ कर ही अपना कोई फैसला लेती है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News