18 APRTHURSDAY2024 11:17:14 PM
Life Style

सऊदी अरब में बैन हैं ये चीजें, शायद ही जानते होंगे आप!

  • Updated: 17 Mar, 2017 12:31 PM
सऊदी अरब में बैन हैं ये चीजें, शायद ही जानते होंगे आप!

लाइफस्टाइलः हर देश के अपने अलग-अलग कानून होते हैं। वहीं कुछ एेसी चीजें भी है जो कई देशों में बैन है। दुनियाभर में कई जगहें एेसी हैं जहां लोग घूमना पसंद करते हैं। इन्ही में से एक है सऊदी अरब। यहां के लग्जरी लाइफस्टाइल को हर कोई अपनाना चाहता है लेकिन आप शायद यह नहीं जानते यहां पर कई चीजें बैन है। 

1. फोटो खींचना
सऊदी अरब में सरकारी इमारतों की तस्वीरें खींचना मना है। मिलिट्री से संबंधित किसी चीज की तस्वीर खींचना अपराध है। 

2. धूम्रपान करना
यहां पर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर धूम्रपान करना मना है। यहीं नहीं, सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर खा भी नहीं सकते।

3. पोर्न
सऊदी अरब में पोर्न देखना बैन है। यहीं नहीं, फोन में किसी भी तरह की न्यूड तस्वीर नहीं रख सकते।

4. वैलेंटाइन डे
यहां पर वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता। इसके अलावा वैलेंटाइन डे के पूरे हफ्ते लाल रंग के कपड़े भी नहीं पहने जाते। सऊदी अरब में किसी भी दुकानदार को अपनी दुकान में दिल के आकार की कोई वस्तु रखने की इजाजत नहीं है। 

5. सिनेमा
यहां फिल्म देखने के लिए दूसरे देश जाना पड़ता है क्योंकि सऊदी अरब में सिनेमा देखने पर भी बैन है। 

6. जिम और ड्राइविंग
सऊदी अरब में महिलाएं न तो जिम जा सकती है और न ही खुद गाड़ी चला सकती है। बाकी देशों के मुकाबले यहां महिलाओं को ज्यादा आजादी नहीं है। 

7. इस्लाम के अलावा दूसरे धर्मों पर रोक
यहां पर सिर्फ इस्लाम धर्म को ही मानने की इजाजत है। दूसरे धर्मों को मानने पर रोक है। अगर कोई दूसरे धर्म को मानता है तो उसे मौत की सजा दी जाती है। 

Related News