23 APRTUESDAY2024 9:06:59 PM
Life Style

शादी से पहले संबंध बनाने से सामने आती हैं ये परेशानियां!

  • Updated: 20 May, 2017 04:54 PM
शादी से पहले संबंध बनाने से सामने आती हैं ये परेशानियां!

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): समय बदलने के साथ लोग काफी मॉर्डन हो गए हैं। लोगों का रहन-सहन काफी बदल गया है। आजकल शादी से पहले अधिकतर कपल्स लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। एेसे में कुछ कपल्स शादी से पहले ही शारीरिक संबंध बना लेते हैं लेकिन यह नुकसानदायिक हो सकता है। इससे शादी के बाद आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

1. शादी से पहले संबंध बनाने पर कई बार लड़की प्रैग्नेंट हो जाती है। एेसे में अगर आपका पार्टनर बाद में आपका साथ न दें तो मुश्किल हो सकती है। 
PunjabKesari
2. कुछ कपल्स शादी से कुछ दिन पहले संबंध बना लेते हैं। कई बार पहली बार संबंध बनाने का अनुभव अच्छा नहीं होता जिससे रिश्ते पर असर पड़ता है। 

3. वहीं, कुछ लोग एक ही व्यक्ति के साथ बार-बार संबंध बनाने में बोरियत महसूस करते हैं। एेसे में वह शादी रोकने की कोशिश करते हैं। 
PunjabKesari

4. शादी के लिए एक-दूसरे के काबिल होना बहुत जरूरी है। वहीं अगर आपको संबंध बनाने के बाद एेसा लगता है कि पार्टनर आपके काबिल नहीं हैं तो फिर भी आप उसके साथ अपनी शादी नहीं तोड़ पाएगी। 

5. कई सालों से किसी के साथ रिलेशनशिप में रहने से कुछ लोग बोर होने लगते हैं। एेसे में शादी से पहले संबंध न बनाएं। 
 

Related News