20 APRSATURDAY2024 12:00:55 AM
Kapurthala

दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

  • Edited By Anjna,
  • Updated: 01 Jun, 2018 03:01 PM
दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा पुलिस द्वारा शादी के पश्चात विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के मामले में आरोपी पति व सास के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की सूचना मिली है। प्रकरण संबंधी पीड़िता मंजीत कौर पुत्री निर्मल सिंह उप्पल निवासी खलवाड़ा गेट, फगवाड़ा ने खुलासा किया कि उसकी शादी आरोपी नितिन लूथरा के साथ हुई है।


शादी के बाद उसे उसके पति नितिन लूथरा पुत्र स्वर्गीय सतीश लूथरा व सास विनोद बाला पत्नी स्वर्गीय सतीश लूथरा दोनों निवासी 759-बी-2, विश्वकर्मा कालोनी पिंजौर दहेज की मांग कर मानसिक व शारीरिक यातनाएं देते रहे हैं।पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ धारा 498-ए, 406 आई.पी.सी. के तहत पुलिस केस दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News