20 APRSATURDAY2024 6:01:45 AM
Life Style

लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला! (pics)

  • Updated: 25 Sep, 2016 12:33 PM
लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला! (pics)

कहा जाता है कि एक औरत ही दूसरी अौरत का दुख समझ सकती है लेकिन कभी अापने सोचा है कि वह महिला कितनी क्रूर और वहशी होती है, जो सैकड़ों लड़कियों के खून की नदियां बहाकर उसमें स्नान करती है। जी हां, अाज हम ऐसी ही औरत की बात कर रहें। यह बात सुनकर तो थोड़ी अजीब तो लगती है लेकिन दरअसल असलियत यहीं है।  


अगर अाप इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो अापको उस महिला का पता लगेगा, जो इतिहास की खतरनाक औरत तो है ही साथ ही सीरियल किलर भी है। अाइए जानते अाखिर वो महिला कौन है। 


सीरियल किलर महिला एलिजाबेथ बाथरी 

एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के अमीर घराने से ताल्लुक रखती थी। उसकी शादी  फेरेंक नैडेस्टी नाम के शख्स से हुई थी। एलिजाबेथ के सिर पर एक अजीब सा जुनून सवार था। इसी के चलते वह लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी। 


सीरियल किलर ने 600 से ज्यादा लड़कियों का किया कत्ल

एलिजाबेथ के दिमाग में हमेशा से एक पागलपन था कि वह कमसिन कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने से उसकी जवानी सारी उम्र बरकरार रहेंगी। इसी फतूर के चलते उसने 1585 से 1610 के दौरान 600 से भी ज्यादा लड़कियों को मौत दे दी और उनके खून से नहाने लगी। 

वह गांव की गरीब लड़कियों को अपने महल में काम करने के लिए पैसों का लालच देकर बुला लेती और फिर उनकी हत्या कर देती। फिर उनके खून को टब में इकट्ठा कर स्नान करती थी। 


कैसे खत्म हुआ हैवानियत का ये खेल?

एलिजाबेथ की हैवानियत के चलते लगातार लड़कियों की सख्या में कमी होने लगी। जब कुछ लड़कियां उससे बचकर भागी तो गांव वालों को उसकी असलियत का पता चला। सन 1610 में गाववालों ने हंगरी के राजा से एलिजाबेथ की शिकायत कर एलिजाबेथ बाथरी को कैद करवा दिया गया, जहां चार साल बाद उसने दम तोड़ दिया।


 

Related News