19 APRFRIDAY2024 10:20:46 PM
Life Style

देश-विदेश में खाने को लेकर है अजीबो-गरीब रिवाज, जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 23 May, 2018 12:54 PM
देश-विदेश में खाने को लेकर है अजीबो-गरीब रिवाज, जानकर हो जाएंगे हैरान

जब आप किसी देश में घूमने के लिए जाते है तो वहां का खाना जरूर टेस्ट करते हैं। अगर आप भी अलग-अलग देशों की सैर कर चुके है तो वहां का खाना भी खाया होगा। ऐसे में आपको पता होगी कि अलग-अलग जगहों पर खाने की चीजों से लेकर खाने का तरीका बिल्कुल डिफरेंट होता है। मगर क्या आप जानते हैं कुछ देशों में खाने को लेकर अलग-अलग रिवाज भी हैं। आज हम आपको देश ही नहीं, पूरी दुनिया में खाने से जुड़े कुछ अजीब रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हो।
 

खाने से जुड़े रिवाज
1. नूडल्स खाते समय आवाज निकालना
नूडल्स खाना तो हर किसी को पसंद है और साथ ही इसे खाते समय स्लर्प की आवाज निकालना भी। कुछ लोगों को लगता है कि ऐसे खाना गलत मैनर्स है लेकिन क्या आप जानते है जापान में ऐसा करना मना नहीं है। वहां इस तरह की आवाज निकालने का मतलब है कि आपको खाना पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

2. उल्टे हाथ से खाना
भारत के बहुत से देशों में उल्टे हाथ से खाना बुरा माना जाता है लेकिन मिडिल ईस्ट देशों में तो इसे बेइज्जती समझा जाता है। इसलिए जरा संभलकर। क्योंकि इन देशों में उल्टे हाथ से खाना खाने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

PunjabKesari

3. बड़ों के बाद खाना
साउथ कोरिया में सभी बड़ों के बाद खाना खाते है। वहां के लोगों को मानना है कि ऐसा करना बड़ों को सम्मान देना है। सिर्फ साउथ कोरिया ही नहीम, भारत में भी घर की बहुएं तो हमेशा परिवार के सभी लोगों को खिलाने के बाद ही खाती हैं।

PunjabKesari

4. पूरा खाना खत्म करना
भारत के देशों में हर किसी को खाना खत्म करना पड़ता है। अगर आपने अपना खाना पूरा खा लिया तो इससे समझा जाता है कि आपको खाना बेहद पसंद आया है। मगर चीन में ऐसा नहीं है। अगर आप चीन में पूरा खाना खा लेते हैं तो वह समझते है की मेजबान ने आपको पर्याप्त खाना नहीं दिया है।

PunjabKesari

5. मछली पलटना
चीन में प्लेट में परोसी गई मछली को भूलकर भी न पलटें। क्योंकि वहां माना जाता है कि ऐसा करने से नाव पलट जाती है।

PunjabKesari

6. चॉपस्टिक से खाना पास करना
जापान के लोग अंतिम संस्कार के दौरान हड्डियों को एक चॉपस्टिक से दूसरे चॉपस्टिक में पास करते हैं। इसलिए वहां चॉपस्टिक से खाना पास करना गलत समझा जाता है। इसलिए वहां खाना खाते समय ऐसा बिल्कुल न करें।

PunjabKesari

7. खाने के बाद कॉफी ऑर्डर करना
इटली में खाना खाने के बाद कभी भी कॉफी या दूध से बनी हुई चीज ऑर्डर नहीं की जाती। वहां के लोगों का कहना है कि ऐसा करने से पाचन खराब हो जाता है इसलिए वह खाने के बाद एस्प्रेसो आर्डर करते हैं।

PunjabKesari

8. डकार मारना
जहां कुछ देशों में डकार मारना बुरा समझा जाता है वहीं, चीन में डकार लेना काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप वहां ऐसा करते हैं तो इसका मतलब है कि आपको खाना बहुत अच्छा लगा है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News