19 APRFRIDAY2024 11:41:42 AM
Life Style

भारत के इतिहास में आज भी अमर है ये 8 ऐतिहासिक प्रेम कहानियां

  • Updated: 10 Dec, 2017 11:06 AM
भारत के इतिहास में आज भी अमर है ये 8 ऐतिहासिक प्रेम कहानियां

भारत इतिहास के बहुत से राजा-रानियों की शौर्य गथाएं दुनियाभर में मशहूर लेकिन आज हम आपको इतिहास की कुछ अमर प्रेम कहानियों के बारे में बताने जा रहें है। इतिहास के इन राजा-रानियों का प्यार दुनियाभर के लिए मिसाल बन गया। इतिहास के इन राजा-रानियों में से किसी ने परिवार के खिलाफ जाकर तो किसी ने जान देकर अपने प्यार को अमर बनाया। तो आइए जानते है भारत इतिहास की इन अमर प्रेम कहानियों के बारे में।
 

1. बाजीराव मस्तानी
मराठा के बहादुर योद्धा बाजीराव को एक मुस्लिम नर्तकी मस्तानी से प्यार हो गया। बाजीराव से शादी करने के बाद भी मस्तानी को कभी भी कानूनी अधिकार नहीं मिला। कहा जाता है कि बाजीराव की मौत के बाद मस्तानी मे भी आत्महत्या कर ली थी।

PunjabKesari

2. मिर्जा साहिबा
जाट मिर्जा और मुस्लिम साहिबा को पढ़ाई के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। इन दोनों के प्यार को साहिबा के भाईयों ने स्वीकार करने से मना कर दिया और मिर्जा को मार डाला। मिर्जा के मरने के बाद उसी तलवार से साहिबा ने खुद को मारकर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

3. शाहजहां मुमताज
मुगल बादशाह शाहजहां कि वैसे तो कई बेगमें थी लेकिन सबसे ज्यादा मुमताज से ही प्यार करते थे। मुमताज के मरने के बाद शाहजहां ने उनकी याद में ताजमहल भी बनवाया, जो आज दुनियाभर में मशहूर है।

PunjabKesari

4. पृथ्वीराज संयोगिता
संयोगिता और पृथ्वीराज को एक दूसरे का चित्र देखते ही प्यार हो गया था लेकिन संयोगिता के पिता इस विवाह के राजी नहीं थे। इसी कारण इन दोनों को भागकर विवाह करना पड़ा।

PunjabKesari

5. बाजबहादूर रुपमति
मालवा के सुल्तान बाज बहादूर को एक मामूली से लड़की को देखकर ही उनसे प्यार हो गया। परिवार के खिलाफ होने के बावजूद भी उन्होंने गैरमुस्लिम रुपमति से विवाह करके दुनियाभर में मिसाल कायम की।

PunjabKesari

6. बिम्बिसार आम्रपाली
मगध के राजा बिम्बिसार युद्ध के दौरान घायल हो गए और उन्हें आम सैनिक समझकर वैशाली की नर्तकी आम्रपाली ने उनकी सेवा की। कहा जाता है कि 400 रानियां होने के बावजूद भी आम्रपाली राजा की सबसे खास रानी थी।

PunjabKesari

7. सलीम अनारकली
राजकुमार सलीम और नर्तकी अनारकली की प्रेम कहानी भी दुनियाभर में मशहूर है लेकिन इनके प्यार को भी किसी ने स्वीकार नहीं किया और अनारकली को जिंदा दीवार में चुनवा दिया।

PunjabKesari

8. हीर रांझा
एक दूसरे से बेहद प्यार करने वाले हीर रांझा को अलग करने के लिए हीर के घरवालों ने उनकी शादी कहीं और करवा दी। इनके प्यार की खबर फैल जाने पर हीर के परिवार वालों मे खाने में जहर मिलाकर मार दिया और इसके बाद रांझे ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

फैंशन या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News