25 APRTHURSDAY2024 9:45:47 PM
Life Style

इन 7 बॉलीवुड हसीनाओं में हैं छत्तीस का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती

  • Updated: 20 Apr, 2018 12:17 PM
इन 7 बॉलीवुड हसीनाओं में हैं छत्तीस का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती

आप ने लोगों को कहते सुना होगा की जिस घर में दो लड़कियां रहती हो वहां पर लड़ाई-झगड़ा ना हो एेसा हो ही नहीं सकता है। एेसा सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं करती बल्कि बॉलीवुड हीरोइन भी करती हैं। ज्यादातर हीरोइनों की आपस में नहीं बनती इसलिए तो कहा जाता है कि दो खूबसूरत हसीनाएं दोस्त नहीं बन सकती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती तो आइए जानते हैं उनके बारे में।


1. करीना कपूर-बिपाशा बासु

PunjabKesari
करीना कपूर और बिपाशा बासु की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। ‘अजनबी’ फिल्म में इन दोनों हीरोइनों ने साथ में काम किया था। मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस फिल्म के दौरान ही बिपाशा ने करीने के कपड़ों का मजाक बनया था। इसके जबाव में करीना ने बिपाशा बासु को काली बिल्ली कह कर पूकारा था। इन दोनों की दुश्मनी बस यही से शुरू हुई था।

 

2. दीपिका पादुकोण-सोनम कपूर

PunjabKesari
खबरो की मानें तो ब्वॉयफ्रैंड को लेकर दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच लड़ाई हुई थी। सोनम के एक्स ब्वॉयफ्रैंड ने उनसे ब्रेकअप करे दीपिका पादुकोण को डेट करना शुरू कर दिया।

 

3. सोनाक्षी सिन्हा-कैटरीना कैफ

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार जिन विज्ञापन की ब्रांड एंबेसडर पहले कैटरीना कैफ बनने वाली थी। बाद में वह एड सोनाक्षी सिन्हा की मिल गई। बस इस बात को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई।

 

4. प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की भी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। दोनों हीरोइनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुकी हैं।

 

5. कैटरीना कैफ-अनुष्का शर्मा

PunjabKesari
ये दोनों हसीनाएं भी एक दूसरे को पसंद नहीं करती। इन दोनों के रिश्ते में खटास की वजह मेकअप मैन था। 

 

6. सोनाक्षी सिन्हा-जरीन खान

PunjabKesari
सोनाक्षी सिन्हा और जरीन के बीच 'रेडी’ के लॉन्च के समय विवाद हुआ था। इस इवेंट में सोनाक्षी जरीन से इतनी नारज हो गई की वह इवेंट छोड़कर ही चली गई थीं।

 

7. सोनम कपूर-ऐश्वर्या राय

PunjabKesari
खबरों की मानें तो 2009 में एेश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया। यह विवाद यही नहीं सुलझा। इसके बाद सोनम ने मिल वर्ल्ड एेश्वर्या को ‘आंटी’ बोल दिया था। यह बात ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नही आई थी। तभी से ही इन दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News