23 APRTUESDAY2024 11:12:42 PM
Life Style

बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स, फिल्मों में रहे असफल पर जीते हैं आलीशान जिंदगी

  • Updated: 14 May, 2018 12:42 PM
बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स, फिल्मों में रहे असफल पर जीते हैं आलीशान जिंदगी

बॉलीवुड में हर कोई सफल हीरो या हीरोइन बनने आता है। मगर कई बार गुड लुकिंग, अच्छी एक्टिंग के बावजूद भी फिल्मों में सफल नहीं हो पाते। लगातार फ्लॉप फिल्म देने के कारण उनको कुछ समय के बाद वह काम मिलना बंद हो जाता है। पर फ्लॉप फिल्मों के बावजूद भी उनकी लाइफस्टाइल में कोई कमी नजर नहीं आती। असफल होने पर भी  उनके पास पैसे और साधनों की कोई कमी नहीं होती। आज हम आपको एेसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड में नाकाम होने के बावजूद भी आलीशान जिंदगी जीते हैं। 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने बहुत सारी फिल्म की। मगर उनकी कोई भी फिल्म सुपर हिट साबित नहीं हुई!  फिल्मों में उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने फिल्में छोड़कर ब्वॉयफ्रैंड पीटर हैग से शादी कर ली। पीटर हैग के दुबई और सिंगापुर में अपने कई होटल हैं। इसके अलावा सेलिना ने  भारत में अपना एक घर किराए पर दिया हुआ है, जिससे हर साल लाखों की कमाई होती है। उनसे शादी करने के बाद सेलिना शाही जिंदगी जी रही हैं।

PunjabKesari


'पापा कहते हैं' फिल्म की हीरोइन मयूरी कांगो को भी फिल्मों में कोई खास कामयाबी नहीं मिली। फिल्मों में तरक्की न मिलते देख उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली और एमबीए करने के लिए अमेरिका चली गई। पढ़ाई करने के बाद वह फिलहाल गुड़गांव, हरियाणा में जेनिथ ऑप्टीमिडिया में चीफ एनालॉग डिजिटल कन्वर्जन ऑफिसर हैं।

PunjabKesari


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी और सुपर स्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल भी फिल्मों में छा नहीं पाई। उनकी लगातार कई फिल्मे फ्लॉफ थी। बॉलीवुड को छोड़कर उन्होंने अखबार में कॉलम लिखना शुरू किया। अब तक उन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। 

PunjabKesari


अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी अपनी फिल्मों में कोई कमाल नहीं कर पाएं। मगर वह आइडिया सेलुलर, अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड, विडियोकॉन डीटीएच, मोटोरोला मोबाइल्स और फॉर्ड फिएस्टा के भी ब्रांड एंबेसडर हैं। वह काफी शाही जिंदगी जीते हैं।

PunjabKesari


मलाइका अरोरा भी बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। मगर वह अपने गाने 'छैया-छैया' से बहुत मशहूर हो गई थी। अब वह एक फिल्म में डांस करने और गेस्ट अपीयरेंस देने के लिए करोड़ों लेती हैं। उनका लाइफस्टाइल देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

PunjabKesari

 

तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म ही हिट रही उसके बाद उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही। मगर फिल्मों में फेल होने के बाद भी उनके पास कई मंहगी-मंहगी गाड़ियां हैं। वह अपने बेटे की परवरिश भी अकेले ही कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News