20 APRSATURDAY2024 1:40:10 AM
Life Style

शादी के बाद वजन बढ़ने के हैं ये 5 बड़े कारण

  • Updated: 23 Jun, 2017 12:15 PM
शादी के बाद वजन बढ़ने के हैं ये 5 बड़े कारण

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- शादी करने के सपना हर लड़का-लड़की का होता है। नए माहौल,जिम्मेदारियों के साथ-साथ शादी के बाद लड़कियों के लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव भी आ जाता है। हम लोग अक्सर देखते भी हैं कि लड़कियां शादी के बाद मोटी हो जाती है। लड़कियां भी यह बात समझ नहीं पाती कि आखिर इसके पीछे सही वजह क्या है और वह बिना कुछ सोचे-समझे ही डायटिंग भी करने लगती हैं। आपकी भी यही परेशानी है तो पहले जान लें इसके पीछे की सही वजह। 

1. हार्मोंस में बदलाव
खुशी से भी शरीर में हार्मोंस का बदवाल हो जाता है। इससे मोटापा आना शुरू हो जाता है। इसके अलावा शारीरिक संबंधों से भी शारीरिक बदलाव आने लगते हैं। मोटे होने के पीछे की वजह यह भी है। 

2. सही आहार न खाना
शादी के बाद खान-पान में बहुत बदलाव आ जाते हैं। सहीं समय पर न खाना या फिर कम खाना। एक बार में ही पेट भर कर खा लेना। इस तरह की आदते मोटापे का कारण बनते हैं। 

3. एक्सरसाइज न करना
शादी से पहले लड़कियां फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं लेकिन शादी के बाद वह खुद पर ध्यान रखने में अनदेखी करने लगती हैं। परिवार में जगह बनाने के चक्कर में एक्सरसाइज पर ध्यान ही नहीं देती। जिससे वजन बढना शुरू हो जाता है। 

4. तनाव और आलसीपन
शादी के बाद परिवारिक सदस्यों की देखरेख के कारण लड़कियां टैंशन में रहने लगती हैं। जिस कारण वह मोटी होने लगती हैं। इसके अलावा खाना खाने के बाद सो जाना। दिन भर बैठे रहने से भी मोटापा आ जाता है। फिट रहना है तो आलस्य को छोड़कर खुद पर जरूर ध्यान दें। 

5. प्रैग्नेंसी
शादी के बाद कुछ औरतें जल्दी प्रैग्नेंट हो जाती हैं। इस हालत में वजम बढ़ना स्वभाविक है। इस समय सही समय पर और अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है, गर्भावस्था में मोटे होने से डरना नहीं चाहिए।   

Related News