25 APRTHURSDAY2024 12:59:40 AM
Life Style

दुनिया के ये राजघराने ऐसे करते हैं कमाई

  • Updated: 19 Feb, 2017 03:28 PM
दुनिया के ये राजघराने ऐसे करते हैं कमाई

लाइफस्टाइलः आज से बहुत साल पहले दुनिया के हर देश में राजघरानों का बोलबाला था। यह प्रथा पीढी दर पीढी चलती थी। धीरे-धीरे यह प्रथा बंद हो गई। जागरूकता के कारण अब ज्यादातर देशों में सरकारें ही अपने-अपन देशों की कानून के द्वारा देखरेख कर रही हैं। लेकिन आज के जमाने में भी कुछ मशहूर राजघराने हैं जो कमाई के मामले में अपने देशों में दबदबा बनाएं हुए हैं। आइए जानें आखिर ये राज घराने किस तरीके से करते हैं इतनी कमाई। 

1.  हसनल बोलकेस, ब्रुनेई
ब्रुनोई के सुल्तान अपनी 24 कैरेट सोने से बनी रॉल्य रॉयस के लिए भी दुनिया भर में जाने जाते हैं। इनकी आय का बड़ा हिस्सा ऑयल एंड गैस कारोबार से आता है। इसके अलावा यह दुनिया के बड़े फंड्स में इन्वेस्ट करते हैं। इसका लाइफस्टाइल इतना हाई-फाई है कि यह सोने के पलंग पर सोते हैं और सोने के बर्तनों में खाना खाते हैं। 

2. भूमिबोल अदुलयादेज, थाईलैंड
थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुलयादेज का 2016 को 88 साल की उम्र में देहांत हो गया था। थाईलैंड के इतिहास में वह सबसे लंबे समय तक राजा बनने वाले व्यक्ति थे। उनका खुद का रियल्टी और डायमंड बिजनेस है। इसके अलावा एक्सपोजर सीमेंट,  कॉमर्शियल बैंक जैसे और भी कारोबार में उनकी हिस्सेदारी थी। 

3. अब्दुला बिन अब्दुल अजीज अल सौद,सऊदी अरब
सऊदी अरब के यह किंग भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं। यह महिलाओं को वोट जैसे अहम अधिकार दिलाने के लिए भी जाने जाते हैं। इनकी ऑयल एक्सपोर्ट में बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा दुनियाभर के फाइनेंशियल मार्केट में इस किंग की पार्टनरशिप है। 

4. खलीफा बिन जायद अल नाहम,अबू धाबी
अबु धाबी के सुल्तान की कमाई का अहम जरिया क्रूड ऑयल है। इसके अलावा इनके करोड़ो डॉलर के फंड भी चलते हैं। 

5. मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम,दुबई
दुबई के शेख किसी से कम नहीं है। लग्जरी गाडियां और सोने के महल इनके लिए आम बात है। यह शेख रॉयल फैमिली के सदस्य हैं। इनका प्रमुख कारोबार लग्जरी यॉट और क्रूड ऑयल है। इसके अलावा दुनिया भर में इनके कई बिजनेस चलते हैं। 

6. हैंस एदम सेकेंड,लिचटेंस्टेन 
यूरोप के लिचटेंस्टेन के प्रिंस भी राजघराने के सदस्य हैं। इसकी बड़े-बड़े बिजनेस चलते हैं। इसके अलावा इनकी आय का बड़ा हिस्सा ग्लोबल ट्रस्ट में हुए इन्वेस्टमेंट से आता है।

Related News