25 APRTHURSDAY2024 10:09:19 PM
Life Style

नर कंकालों से बना है दुनिया का सबसे डरावना Church

  • Updated: 19 Jul, 2017 12:53 PM
नर कंकालों से बना है दुनिया का सबसे डरावना Church

दुनिया में कई चर्च हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस हैं। वैसे तो चर्च को पूजा स्थल माना जाता है और क्रिश्चन लोग यहां जाते हैं। लेकिन चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में एक ऐसा चर्च है जहां जाने से डर लगता है क्योंकि इस चर्च की इमारत इंसानों की हड्डियों से बनाई गई है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह बात सच है और इस इमारत को सजाने में करीब 40000 हडिडयों का इस्तेमाल किया गया है।
PunjabKesariसेडलेक ऑस्युअरी नाम के इस अनोखे चर्च को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यहां हर तरफ नर कंकाल नजर आते हैं।
PunjabKesari
इसकी शुरूआत 14वीं शताब्दी में हुई। उस समय यहां प्लेग और युद्ध का आंतक फैल गया जिस वजह से हजारों की संख्या में लोग मरने लगे और उन्हें यहीं सेडलेक में ही दफनाया जाने लगा। फिर 1870 में फ्रेंटीसेक राइंड नाम के एक शख्स ने इन्हीं मरे हुए लोगों के कंकालों को निकाला और चर्च को सजाने का काम शुरू किया। जिस वजह से इसे चर्च ऑफ बोन्स भी कहा जाता है। इस चर्च को देखने के लिए हर साल 2 लाख लोग यहां पहुंचते हैं।
PunjabKesari

Related News