18 APRTHURSDAY2024 6:15:45 AM
Life Style

खुद को खूबसूरत रखने के लिए हमारी महारानियां किया करती थी ये काम

  • Updated: 20 Dec, 2017 12:31 PM
खुद को खूबसूरत रखने के लिए हमारी महारानियां किया करती थी ये काम

दुनिया की हर लड़की चाहती है कि वो खूबसूरत दिखें। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है लेकिन क्या आपने सोचा है कि पहले समय में रानियां या दूसरी महिलाएं खुद को कैसे सुंदर दिखाती थी। पुराने समय में रानियां खूबसूरत दिखने के लिए प्रकृतिक तरीकों का अजमाती थी, जिससे वो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ फिट भी रहती थी। तो आइए जानते है पहले समय में रानियां किन तरीको के जरिए खुद को सुंदर और फिट रखती थी।
 

1. विशेष जल से स्नान
रानियां स्नान करते समय पानी में चन्दन, दूध, केसर और गुलाब जल का मिश्रण बना कर मिलाती थी। इस जल से स्नान करने पर उनकी त्वचा में निखार और कसाव आता था।

PunjabKesari

2. फिट रखना
प्राचीन समय में खुद को फिट रखने के लिए रानियां तलवार चलना, तीरंदाजी करना, घुड़सवारी करना, शिकार खेलना और व्यायाम करनाआदि किया करती थी। इन तरीकों से वो खुद को फिट और सुंदर बनाए रखती थी।

3. कपड़े और गहनें
उस समय रानियां बहुत से आभूषण पहनती थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते थे। इसके अलावा वो अपने कपड़ों पर फूलों के रस से बने इत्र का उपयोग करती थी।

PunjabKesari

4. भोजन
पुराने समय में रानियां फल, सब्जियों, फलों का रस, अखरोट, जैतून का तेल और मांस-मछली का सेवन करती थी। इनकी ऐसी डाइट उन्हें सेहतमंद बनाने के साथ-साथ खूबसूरत रखने में भी मदद करती थी।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Related News