24 APRWEDNESDAY2024 1:35:13 AM
Life Style

ये हैं सबसे मंहगे प्लेबैक सिंगर्स (PICS)

  • Updated: 08 Aug, 2016 01:10 PM
ये हैं सबसे मंहगे प्लेबैक सिंगर्स (PICS)
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एेसे प्लेबैक सिंगर्स हैं जिनकी आवाज़ दिल को छू जाती है और इन्ही के गानों से फिल्में हिट होती है लेकिन क्या अापको पता है कि इनकी सुरीली अावाज पीछे कितनी मोटी रकम है। अगर नहीं तो अाइए जानते है बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर्स के बारे में जो एक फिल्म के गाना गाने के एवज में वसूलते हैं इतनी मोटी रकम।  
 
1. श्रेया घोषाल
 
बॉलीवुड फिल्मों के लिए बतौर फिमेल प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ही लोगों की सबसे पहली पसंद हैं। श्रेया के इसी हुनर ने ही उन्हें बॉलीवुड की सबसे अमीर महिला प्लेबैक सिंगर भी बना दिया है।यह एक फिल्म में गाने की कीमत है 18-20 लाख रुपए लेती है।
 
2. हनी सिंह
 
यो! यो! हनी सिंह को पंजाबी रैप गायक, संगीतकार और बॉलीवुड सिंगर के तौर पर जाना जाता है। हनी सिंह गाना गाना गाने के लिए सबसे ज्यादा कीमत वसूलने वाले मेल सिंगर हैं जो एक फिल्म में गाने के लिए 15 लाख रुपये लेते हैं।
 
3.मीका सिंह
 
एक पंजाबी गायक, पॉप गायक व रैपर मीका सिंह ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है जो करीब 13 लाख रुपये एक फिल्म में गाने के लिए लेते हैं.
 
4.अरिजीत सिंह
 
सिंगर अरिजीत सिंह को फिल्म ‘आशिकी-2’ के गाने से काफी शोहरत और कामयाबी मिली। यह एक फिल्म में गाने के लिए करीब 13 लाख रुपये बतौर मेहनताना लेते हैं।
 
5. मीत ब्रदर्स
 
मीत ब्रदर्स बॉलीवुड के फिल्मों में म्यूज़िक डायरेक्ट करनेवाली एक मशहूर जोड़ी है। मनमीत सिंह और हरमीत सिंह की इस जोड़ी ने कई फिल्मों के लिए संगीत दिया। एक फिल्म में संगीत देने के लिए 12-13 लाख रुपये बतौर मेहनताना वसूलती है।
 
6.सुनिधि चौहान
 

वैसे सुनिधि चौहान बॉलीवुड फिल्मों में गाने के लिए  मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी गाने गाए है।उनकी एक फिल्म में गाने की कीमत 12 लाख रुपए है।  

Related News