टी.वी की फेमस एक्ट्रेस जूही परमार और उनके पति सचिन श्रॉफ को तो सब जानते ही होंगे। पिछले एक साल से अलग रह रहें यह सुपरहिट कपल जल्द ही तलाक लेने वाले है। एक रिपोर्ट के मुताबिक को मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसके चलते इन्होंने अब तलाक लेने का निर्णय ले लिया है।
2009 से शादी के बंदन में बंदे इस कपल्स को साथ रहते हुए आठ साल हो गए है। एक शो के दौरान मिले जूही और सचिन को पांच महीने बाद ही प्यार हो गया था। जिसके बाद इन्होंने शादी कर ली लेकिन अब दोनों ने अलग होने का पक्का मन बना लिया है।
आठ साल से साथ रह रहें इस कपल की चार साल की बेटी है। जूही के कमबैक शो 'कर्मफल दाता शनि' की लॉन्चिंग के मौके पर सचिन कहीं नजर नहीं आए। जिससे यह साफ होता है कि दोनों ने अलग होने का मन बना लिया है।
शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में झगड़े और मनमुटाव शुरु गया था। अब यह मनमुटाव इतने बढ़ गए कि इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक जूही अपनी बेटी समायरा के साथ एक साल से अलग रह रहीं है। दोनों जल्द ही कोर्ट में डिवोर्स के लिए अर्जी देने वाले है।