25 APRTHURSDAY2024 10:10:41 AM
Life Style

अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं देश के ये Cafe

  • Updated: 16 Jun, 2017 02:01 PM
अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं देश के ये Cafe

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग)- दोस्तों और परिवार वालों के साथ हम लोग कई बार रेस्टोरेंट या कैफे में जाते हैं। जहां पर हम काम के कारण हुई थकान को दूर करते हैं। खाने की नई-नई चीजे खाते हैं और मस्ती करते हैं। कई बार तो हम लोग रेस्टोरेंट की खूबी को देखकर बार-बार उस जगह पर जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जो अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं। 


1. Sheroes Hangout Cafe

PunjabKesari

इस कैफे की खास बात यह है कि इसकी कमान एसिड अटैक पीड़ितों के हाथ में है। यहां पर आप अपनी मर्जी के हिसाब से बिल दे सकते हैं। वाई फाई की सुविधा होने के साथ ही यहां पर लाइब्रेरी भी है। यहां आप किताबें पढ़ तो सकते ही हैं साथ ही किताबों को डोनेट भी कर सकते हैं। इसे खोलने का उद्देश्य एसिड अटैक लड़कियों को समाज के साथ जोड़ना है। 

2. Seva Cafe

PunjabKesariसेवा कैफे अपने नाम और काम के लिए जाना जाता है। इसकी ब्राच मुंबई, अहमदाबाद और पुणे में भी मौजूद हैं। इसकी दिलचस्प बात यह है कि यहां पर बुकलेट पर चीजों का दाम नहीं लिखा होता और खाना भी किसी कर्मचारी के बदले वालंटियर बनाते है। बिल की जगह पर यहां पर लिखा होता है कि आपको मिलने वाला खाना आपसे पहले आए शख्स की तरफ से एक उपहार था। 

3. KunZum Travel Cafe

PunjabKesari

KunZum Travel Café दिल्ली के हौज खास में बना हुआ है। यहां पर खाना खाने के बाद अपनी मर्जी के मुताबिक बिल का भुगतान कर सकते हैं। लाइब्रेरी के साथ यहां पर फ्री में वाई फाई की सुविधा भी मिलती है। इस कैफे की शुरूवात 2010 में हुई थी। 

4. Cafe Toto

PunjabKesari

इस कैफे का उदेश्य युवाओं को रोजगार देना है। यहां पर काम करने के लिए यवाओं को एक साल का कोर्स कराया जाता है और उनकी उम्र भी 18 से 24 साल होती है। यहां पर युवाओं को रोजगार के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। यहां पर 1 बार में 20 लोगों की मेजबानी की जाती है। 

Related News