20 APRSATURDAY2024 4:41:07 AM
Life Style

एक एेसा मंदिर जहां पूजे जाते हैं बिग बी के जूते

  • Updated: 03 May, 2018 04:11 PM
एक एेसा मंदिर जहां पूजे जाते हैं बिग बी के जूते

बॉलीवुड स्टार के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में होती है। कोई उनके कपड़ों के दीवाने होते हैं कुछ उनकी एक्टिंग के। कई लोगों तो अपने फेवरेट स्टार को भगवान का दर्जा देते हैं। एेसी ही दीवानगी है महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर। 


 

PunjabKesari

 

सदी के महानायक और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लोग भगवान के समान मानते हैं। कोलकाता के श्रीधर रोड पर है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस मंदिर को अमिताभ जी के सबसे बड़े प्रशंसक संजय पटोदिया ने 16 साल पहले बनवाया था। पहले इस मंदिर में केवल अमित जी की एक तस्वीर थी। मगर बाद में दो कमरों का मंदिर बनवाया गया था। इसमें अमिताभ जी की शानदार मूर्ती भी बनवाई गई है। 

 

PunjabKesari

 

कोलकाता के इस मंदिर में बिग बी के साथ-साथ उनके जूतों की भी पूजा की जाती है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसमें अमिताभ बच्चन की ही 9 पन्नों वाली चालीसा भी पढ़ी जाती है। इसके बाद लोगों को प्रसाद भी दिया जाता है।

 

PunjabKesari

 

इस मंदिर में जिस जूते की पूजा होती है। वह जूता अमिताभ जी ने 'अग्निपथ' फिल्म में पहना था। वह जिस कुर्सी पर विराजमान है। उस कुर्सी का इस्तेमाल 'अक्स' फिल्म में किया गया है। 

 

PunjabKesari

फिल्म स्टार दिया मिर्जा भी इस मंदिर में आ चुकी हैं। उन्होंने यहां पर आकर अमिताभ जी की आराधना भी की है। जब अमिताभ को इस मंदिर के बारे में पता चला तो वह बहुत भावुक हो गए थे। अमिताभ बच्चन का कोलकाता से खास लगाव है। उन्होंने मुंबई जाने से पहले इस शहर में कई सालों तक अलग-अलग तरह की जॉब की थी। 

 

 

 

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News