20 APRSATURDAY2024 12:45:11 PM
Life Style

विदाई के समय बेटी से लेंगे यह चीज तो कभी नहीं आएगी पैसे की कमी

  • Updated: 18 Apr, 2018 06:33 PM
विदाई के समय बेटी से लेंगे यह चीज तो कभी नहीं आएगी पैसे की कमी

विदाई का पल हर मां-बाप और लड़की के लिए बेहद दुख भरा होता। इस दिन के लिए पेरेंट्स कई दिनों पहले ही तैयारियां शरू कर देते हैं। वह अपनी लाडली को हर चीज देना चाहते हैं जो वह चाहती है। शादी के दिन कोई भी मां-बाप अपनी बेटी से कोई चीज लेना नहीं चाहता। मगर आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अपनी बेटी से विदाई के समय उसकी एक पायल ले लेंगे तो पैसे की दिक्कत दूर हो जाएगी। 

PunjabKesari

Pc : fairytale productions


जब बेटी का रिश्ता पक्का हो जाए तो उसको चांदी की पायल ला कर पहना दें। बेटी की विदाई के समय एक पायल लेकर उसको तिजोरी में रख दें। दूसरी पायल उसको ससुराल ले कर जाने दें। बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसलिए जब उनकी उनकी दी हुई पायल को तिजोरी में रखा जाता है तो उस घर में लक्ष्मी का वास सदा रहता है। 

PunjabKesari
 

 इसके अलावा पुत्री के विवाह के समय उसे पायल दान करने से उसका वैवाहिक जीवन खुशहाली से बीतता है। ससुराल में उसे किसी बात की परेशानी नही होती तथा सभी सदस्यों से प्रेम मिलता है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News