25 APRTHURSDAY2024 11:25:23 PM
Life Style

Children Day Special: 'पापा' सैफ ने तैमूर को दिया 1.30 करोड़ रुपए का गिफ्ट

  • Updated: 14 Nov, 2017 06:33 PM
Children Day Special: 'पापा' सैफ ने तैमूर को दिया 1.30 करोड़ रुपए का गिफ्ट

आज चिल्ड्रन डे हैं, इस दिन को सभी स्कूल और कॉलेज में काफी धूम-धूम से मनाया है। दरअसल, आज आजाद भारत के पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्मदिन है, जो बच्चों को बेहद प्यार किया करते थे और बच्चे भी उनसे बेहद प्यार करते थे, तभी से आज के दिन को चिल्ड्रन डे के रूप से मनाया जा रहा है। आज के दिन बच्चे अपनी स्कूल चीटर्स को गिफ्ट देते है और उनका आर्शीवाद प्राप्त करते है। वहीं कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों कोई न कोई गिफ्त भी देते है। आज हम बॉलीवुड के ऐसे क्यूट चिल्ड्रन की बात कर रहे है, जिनको बाल दिवस जैसे मौके पर काफी अच्छा गिफ्त मिला है। जी हां, तैमूर अली खान को उनके पिता सैफ अली खान ने 1.30 करोड़ रुपए का तोहफा दिया। 

 

हाल में ही पटौदी नवाब सैफ अली खान ने एसआरटी की कार जीप खरीदी। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि वह इस चिल्ड्रन डे पर बेबी तैमूर को क्या देने वाले है  तो सैफ ने बताया कि उनके लिए तैमूर की सुरक्षा काफी मायने रखती है। इसलिए उन्होंने तैमूर को कार गिफ्ट की। उन्होंने बताया कि इस कार की बेक सीट पर बेबी सीट मौजूद है जो तैमूर की सुरक्षा के लिए काफी बेहतरीन है। 


साथ ही उन्होंने कहां कि तैमूर के लिए चिल्ड्रन डे पर यह शानदार तोहफा होगा, जब वह कार में पहली राइड लेंगे। इसके अलावा वह इस कार को तैमूर के लिए ही रखेंगे।
 

Related News