19 APRFRIDAY2024 3:39:16 PM
Life Style

दुनिया के ऐसे 5 शहर, जहां रहता है सिर्फ एक व्यक्ति

  • Updated: 10 Jul, 2017 12:31 PM
दुनिया के ऐसे 5 शहर, जहां रहता है सिर्फ एक व्यक्ति

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : दुनिया बहुत बड़ी है और यहां की जनसंख्या भी उतनी ही ज्यादा है। इतनी बड़ी इस दुनिया में कोई व्यक्ति अकेले रहने के बारे में सोच भी नहीं सकता लेकिन यहां कुछ शहर ऐसे हैं जहां कि जनसंख्या सिर्फ 1 है। मतलब पूरे शहर में सिर्फ 1 व्यक्ति ही रहता है। हालांकि यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है लेकिन आज हम आपको ऐसे ही 5 शहरों के बारे में बताएंगे।

1. तोमिओका, जापान
जापान देश के इस छोटे से शहर तोमिओका में 2010 में 15000 लोग रहते थे लेकिन 2011 में यहां सुनामी की वजह से फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर प्लांट से रिसाव होने लगा और रेडिएशन फैल गया। इस रेडिएशन के डर से सभी लोग यह शहर छोड़ कर भाग गए लेकिन 58 साल के नाओतो मत्सुमुरा नाम के एक व्यक्ति ने यहां से जाने से इंकार कर दिया क्योंकि वह शहर में छूट गए जानवरों के लिए खाने का इंतजाम करना चाहते थे।

2. मोनावी, नेब्रास्का (अमेरिका)
अमेरिका के इस शहर में 1902 में सबसे पहले पोस्ट ऑफिस बना लेकिन 1967 में यह बंद हो गया और  लोग काम की तलाश में इस शहर को छोड़कर जाने लगे। धीरे-धीरे इस शहर के सभी लोग चले गए लेकिन सिर्फ 1 कपल रह गया। काफी साल इस पति-पत्नी के रहने के बाद 2004 में पति की मौत हो गई और सिर्फ महिला ही यहां अकेली रह गई।

3. विला इपेक्युएन, अर्जेंटीना
1920 में बसा अर्जेंटीना का यह शहर पर्यटकों के घूमने की जगह थी और यहां लोगों का जमावड़ा लगा ही रहता था लेकिन 1985 में भीषण बाढ़ के कारण यहां सब कुछ तबाह हो गया। यहां रहने वाले कई लोग मारे गए और बाकी इस शहर को छोड़कर चले गए जिस वजह से यहां विराना छा गया। इसके बाद 2009 में यहां पाब्लो नोवाक नाम का एक व्यक्ति रहने आया जिसका जन्म इसी शहर में 1930 में हुआ था। 

4. बोनांजा, कोलोराडो (अमेरिका) 
इस शहर में चांदी की खदानें पाई गई थी जिसे खोजने के लिए लोग यहां आते गए और 1880 में यह शहर आबाद हो गया लेकिन धीरे-धीरे यहां चांदी मिलनी कम हो गई और लोग शहर छोड़कर जाने लगे। 2010 में यहां सिर्फ 16 लोग रह गए थे जिनमें से कुछ लोगों की मौत के बाद यहां सिर्फ 1 व्यक्ति रह गया।

5. कास, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड का यह शहर 1910 में बसा और यहां करीब 800 लोग रहते थे लेकिन अब यहां सिर्फ 5 घर हैं और रहने वाला केवल 1 व्यक्ति है। इस व्यक्ति का नाम बैरी ड्रमांड है जो किवी रेलवे कर्मचारी है और पिछले 30 सालों से यह काम कर रहा है। 

Related News