24 APRWEDNESDAY2024 2:55:37 PM
Life Style

होली पर इन गानों के साथ मचाएं धूम

  • Updated: 11 Mar, 2017 07:32 PM
होली पर इन गानों के साथ मचाएं धूम

लाइफस्टाइलः होली के त्योहार की तैयारियां हो चुकी है। बच्चों ने तो होली खेलना शरू भी कर दिया है। वैसे गानों के बिना होली अधूरी लगती है। होली में गानों का बजना और लोगों का थिरकना जैसे किसी परंपरा की तरह हो गया है। आज हम आपको बॉलीवुड के होली सांग्स के बारे में बताएंगे, जिससे इस त्योहार का मजा और भी बढ़ जाएगा। 

1. होली आई रे कन्हाई
फिल्म मदर इंडिया का गाना ‘होली आई रे कन्हाई..’ तो आपको याद ही होगा। आज भी बुजुर्ग होली वाले दिन इस गाने को याद करते हैं। 

2. आज न छोड़ेंगे... हम तेरी चोली, खेलेंगे हम होली
कटी पतंग फिल्म का गाना आज न छोड़ेंगे... हम तेरी चोली, खेलेंगे हम होली काफी फेमस है। इसके बिना तो होली अधूरी ही लगती है। 

3. होली के दिन दिल खिल जाते हैं..
सुपरहिट फिल्म शोले का गाना होली के दिन दिल खिल जाते हैं...सबसे पॉपुलर सॉन्ग है। इस गाने को सुनकर हर किसी के पैर थिरकने शुरु हो जाते हैं। 

4. रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे..
फिल्म सिलसिला का यह गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे..होली की छेड़छाड़ और सलीके के लिए ही बनाया गया है।

5. होली खेले रघुवीरा..
फिल्म बागवान का गीत होली खेले रघुवीरा..काफी फेमस हुआ था। इस गीत ने कई लोगों के दिल पर राज किया। 

6. बलम पिचकारी
2013 में आईं फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना बलम पिचकारी युवाओं को काफी पसंद आया था। 


 

Related News