18 APRTHURSDAY2024 12:38:59 AM
Life Style

B'Day Special: 44 की हुई ऐश्वर्या, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें

  • Updated: 01 Nov, 2017 12:47 PM
B'Day Special: 44 की हुई ऐश्वर्या, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें

खूबसूरती की मिसाल एेश्वर्या राय बच्चन अाज 44 साल की हाे चुकी हैं। साल 1994 में उन्हाेंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतकर देश का नाम रौशन किया था। वह दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक गिनी जाती है। रिलेशनशिप को लेकर भी उनका नाम विवादों में रहा है। हम आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें अापकाे बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari
जानिए ऐश से जुड़ी कुछ ख़ास बातेंः-

1) ऐश ने अपना पहला विज्ञापन कैमिल ब्रैंड्स के लिए किया था और तब वो सिर्फ 9वीं क्लास में थीं।

2) अब तक चुनी गईं सभी मिस वर्ल्ड्स में वोटिंग के आधार पर ऐश को 2 बार (2000, 2010) सबसे ज्यादा खूबसूरत घोषित किया गया है।

3) 1994 में जब ऐश्‍वर्या ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता तब उनसे इवेंट के होस्ट ने डेट के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

4) ऐश अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके मॉडलिंग में आना चाहती थीं। लेकिन ख़ूबसूरती की वज़ह से उन्हें ऑफर मिलने लगे और वह काम के लिए तैयार हाे गई।

5)  2007 में अभिषेक बच्चन से शादी करके बच्चन खानदान की बहू बन गईं।
PunjabKesari
6) मां बनने के बाद बेटी अराध्या के लिए काफी समय इंडस्ट्री से दूर रहीं।

7) ऐश्वर्या काे खुद पर लिखे न्यूज आर्टिकल्स कलेक्ट करने की अादत है।

8) एेश्वर्या 2 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

9) भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें नारी एप्प

Related News