19 APRFRIDAY2024 3:01:44 PM
Nari

भारत के इस गांव को कहते हैं फौजियों का गांव!(Pics)

  • Updated: 02 Oct, 2016 10:54 AM
भारत के इस गांव को कहते हैं फौजियों का गांव!(Pics)

आपने भारत के बहुत से गांवों के बारें में सुना होगा लेकिन आज हम एक ऐसे गांव की बात कर रहे हैं जो बिहार- उत्तरप्रदेश की सीमा पर बसा हुआ है। इस गांव का नाम गरहम है जो एशिया के सबसे बड़े गांव के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा इस गांव की खास बात यह है कि इसे फौजियों के गांव के लिए भी जाना जाता है। 

 

यहां रहने वाले करीब दस हज़ार फौजी इस समय भारतीय सेना में जवान से लेकर कर्नल तक अलग-अलग पदों पर रह कर भारत मां की सेवा कर रहें हैं। इस गांव की  आबादी लगभग 80 हजार है और यहां के लोग फौजियों की इतनी कद्र करते हैं कि देश पर आने वाली किसी भी तरह की मुसीबत से निपटने के लिए महिलाएं पुरूषों को खुश होकर भेजती हैं और उन्हें प्रोत्साहित भी करती हैं। फिर चाहे वो युद्ध हो या प्राकृतिक आपदा। 



इस गांव के जवानोें ने हर युद्ध में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पहला और दूसरा विश्व युद्ध,भारत-चीन,भारत-पाक और कारगिल और युद्ध में शहीद की याद में गहमर मध्य विद्यालय के मुख्य द्वार पर एक शिलालेख लगाया हुआ है। यहां के लोगों ने सैनिक सेवा समिति नामक संस्था बनाई है और लोगों की हर समस्या पर विचार किया जाता है। 

 

इस गांव के जवान जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं सुबह शाम इलाके में तैयारी करते नजर आते हैं। यहां पर शहर जैसी हर सुविधा है। टेक्नॉलजी से लेकर स्वास्थ्य केन्द्र और स्कूल,कॉलेज का खास प्रबंध है। 
 

Related News