25 APRTHURSDAY2024 2:04:18 PM
Latest News

रिसैप्शन पार्टी में अनुष्का-विराट और शाहरूख ने बल्ले-बल्ले पर किया डांस

  • Updated: 27 Dec, 2017 12:23 PM
रिसैप्शन पार्टी में अनुष्का-विराट और शाहरूख ने बल्ले-बल्ले पर किया डांस

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की दूसरी रिसैप्शन पार्टी मंगलवार रात मुंबई में हुई।लोअर परेल स्थित सेंट रेगिस होटल के 9th फ्लोर पर स्थित 'एस्टर बालरूम' में हुई इस ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ खेल जगत के कई सितारे भी शामिल हुए। खुशी का कोई भी मौका हो वह डांस के बिना अधूरा होता है लेकिन इस पार्टी में मस्ती,खुशी के साथ साछ मेहमनों ने डांस को भी पूरी तरह से एंज्वाय किया। 

PunjabKesari

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान और अनुष्का की पहली फिल्म के हीरो ने इस मौके पर विराट-अनुष्का के साथ डांस किया। शाहरूख ने दोनों का हाथ पकड़कर नचाया। कोई भी पंजाबी पार्टी हो पंजाबी गानों के बिना जश्न अधूरा होता है। इन तीनों ने  MC Punjabi के गाने बल्ले-बल्ले पर खूब डांस किया। गौरतलब है कि दिल्ली में हुई रिसैप्शन पार्टी में भी विराट-अनुष्का ने मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान के गानों पर भी जमकर डांस किया था। 

PunjabKesari

इसके अलावा इस पार्टी में रेखा,कंगना रानौत,माधुरू दीक्षित,श्रीदेवी, बोनी कपूर, करन जौहर, नीता अंबानी,एआर रहमान,रणवीर कपूर के अलावा और भी बहुत से सितारे शामिल हुए। 
 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News