24 APRWEDNESDAY2024 7:14:48 PM
Life Style

सलमान की फिटनेस का राज, एेसे करते हैं दिन की शुरूआत!

  • Updated: 11 Apr, 2017 06:35 PM
सलमान की फिटनेस का राज, एेसे करते हैं दिन की शुरूआत!

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी फिट बॉडी के कारण काफी फेमस हैं। 51 साल के सलमान ने खुद को बहुत अच्छे तरीके से फिट रखा है। उनकी इन्हीं फिटनेस की वजह से ही लड़कियां इनकी दीवानी है। आपको बता दें कि सलमान की फिटनेस का राज हैं एक्सरसाइज। वह रोजाना एक्सरसाइज करते हैं ताकि उनकी बॉडी फिट रहें। काम में बिजी रहने पर अगर दिन में समय न मिलें तो सलमान रात को एक्सरसाइज करते हैं। पहले उन्हें क्रिस्पी खाना बहुत पसंद था लेकिन अब उन्होंने यह सब खाना छोड़ दिया हैं। आज हम आपको सलमान खान के कुछ फिटनेस टिप्स बताएंगे। 

- नाश्ते में सलमान खान 4 अंडे और लो फैट दूध लेते हैं। वह अंडो का सिर्फ सफेद हिस्सा ही अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

PunjabKesari

- उनकी वर्कआउट से पहले और बाद की डाइट भी बिल्कुल तय होती है। वर्कआउट से पहले 2 अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक और बाद नें बादाम, ओट्स और तीन अंडों का सफेद भाग लेते हैं। 

- सलमान लंच में नॉन वेज खाना पसंद करते हैं। नॉन वेज में वह फ्राइड फिश और मटन खाते हैं। साथ में फल और सलाद भी लेते हैं। 

- वहीं, स्नैक्स की बात करें तो वह प्रोटीन बार और नट्स लेते हैं। उनके डिनर में सूप, चिकन और सब्जी शामिल होती है।

Related News