19 APRFRIDAY2024 5:56:23 AM
Life Style

दुनिया की ऐसी जगहें,जहां लोगों के मरने पर भी है पाबंदी!

  • Updated: 04 Sep, 2017 11:49 AM
दुनिया की ऐसी जगहें,जहां लोगों के मरने पर भी है पाबंदी!

हर देश का अपना लाइफस्टाइल और अपने कानून होते हैं। कहीं लोगों के पहरावे,रहन-सहन,बोलचाल तो कहीं पर मरने तक के लिए अनोखे कानून बने होते हैं। जिनके बारे में सुनकर हम लोग हैरान हो जाते हैं। मौत के बारे में यह बात बिल्कुल सच है कि इसे कभी भी रोका नहीं जा सकता लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां पर लोगों को मरने की इजाजत नहीं हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 


सरपौरेक्स, फ्रांस
फ्रांस बहुत खूबसूरत देश है,हक साल दुनिया भर के लोग दूर-दूर से यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां के सरपौरेक्स शहर में लोगों को मरने की इजाजत नहीं है। इसके पीछे का कारण इस जगह पर कब्रिस्तानों की कमी है। इस परेशानी के कारण सरकार ने यहां पर अनोखा कानून ही बना दिया। जिसके चलते किसी के मरने पर रोक लगा दी गई। 


लॉन्गयेरब्येन, नॉर्वे
लॉन्गयेरब्येन नॉर्वे में बसा शहर है, यहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस जगह की खास बात यह यहां पर लगभग दो हजार लोग रहते हैं और पिछले 70 सालों में यहां किसी का दाह संस्कार नहीं किया गया। इतनी ठंड़ पड़ने के कारण यहां पर मृत शरीर नष्ट नहीं होता बल्कि जैसे का तैसा रहता है। कहा जाता है कि यहां पर 1917 में एक व्यक्ति की मौत इन्फ्लुएंजा के कारण हो गई थी। जिसके वायरस उसके मृत शरीर मेें मरे नहीं। इस बात से परेशान प्रशासन ने निर्णय लिया कि डैड बॉडी का अंतिम संस्‍कार यहां नहीं बल्कि किसी और जगह पर किया जाए। 

ले लवेंडौ, फ्रांस
फ्रांस के ले लवेंडौ नाम के शहर में कब्रिस्तान बनाने की अनुमति न मिलने के चलते मरने पर रोक लगा दी गई। यहां पर अगर कोई मर जाए तो उसे उसके पैतृत गांव ले जाकर मरने संबंधी रीति रिवाज अपनाएं जाते हैं। 

बिरिरिबा-मिरिम, ब्राजील
यहां पर पर्यावरण के बारे में चिंता को लेकर प्रशासन ने 2005 में एक बिल पास कर दिया। जिसमें मरने पर ही रोक लगा दी गई। 
 

Related News