23 APRTUESDAY2024 12:59:13 PM
Latest News

अमरीकी एक्ट्रेस पर आया Prince of Wales हैरी का दिल, जल्द होगी शादी

  • Updated: 28 Nov, 2017 11:47 AM
अमरीकी एक्ट्रेस पर आया Prince of Wales हैरी का दिल, जल्द होगी शादी

ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस विलियम और कैथरीन की शादी के बाद अब जल्द ही इस राजघराने में एक और शाही शादी का आयोजन होने वाला है। शाही परिवार के छोटे राजकुमार प्रिंस हैरी(33) ने अपनी प्रेमिका मेघन मर्कल से सगाई कर ली है जो अमरीकी एक्ट्रेस है। वह अमरीकी टेलीविजन ड्रामा 'सुट्स' (Suits) में अभिनय के लिए चर्चित रही हैं। 

PunjabKesari

क्लेरेंस हाऊस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में दोनों की शादी का एेलान किया गया है। जारी बयान में कहा गया है कि प्रिंस हैरी और मार्कल ने इस माह की शुरुआत में सगाई कर ली थी और दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के बाद शाही जोड़ा केंसिंग्टन पैलेस में नॉटिंघम कॉटेज में रहेगा। 


PunjabKesari

2016 में हुई थी पहली मुलाकात
प्रिंस हैरी और मेघन की पहली मुलाकात 2016 में हुईं थी जहां दोनों के दोस्तों ने उन्हें एक दूसरे से परिचित करवाया था तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

प्रिंस हैरी से 3 साल बड़ी है मेघन
प्रिंस हैरी अपनी गर्लफ्रैंड से उम्र में 3 साल छोटे हैं। मुलाकातों के कुछ महीनों बाद प्रिंस हैरी ने सार्वजनिक तौर पर मीडिया के समझ संबंधों को स्वीकार किया था।

परिवार ने दी शुभकामनाएं
ब्रिटेन शाही परिवार और मेघन के मातापिता सगाई से बहुत खुश है और उन्होंने दोनों को भविष्य में खुशहाल रहने की शुभकामनाएं दी।

PunjabKesariयह हैं राजकुमार प्रिंस हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम और भाभी कैथरीन 

Related News