25 APRTHURSDAY2024 7:01:59 PM
Life Style

शाही शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स को मुंबई चैरिटी में देंगे रॉयल कपल

  • Updated: 11 Apr, 2018 06:46 PM
शाही शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स को मुंबई चैरिटी में देंगे रॉयल कपल

ब्रिटेन में राजसी शादी की तैयारियां खूब जोरो-शोरों से चल रही हैं। ब्रिटेन  के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल 19 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शाही परिवार में होने वाली इस शादी से जुड़ी हर चीज में रॉयल झलक देखने को मिलेगी। इस शादी में दुल्हा- दुल्हन को एक से बढ़कर एक गिफ्ट दिए जाएंगे।  


मगर प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल ने अपने मेहमानो से कहा है कि वह गिफ्ट पर पैसे न खर्च न करें। बल्कि उन पैसों को चैरिटी के काम में लगाएं। 


केंसिंग्टन पैलेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल ने सगाई में मिले गिफ्ट के लोगों को धन्यावाद कहा है। इसके साथ ही इन गिफ्ट को उन्होंने गरीब लोगों में बाटने का फैसला किया है। दोनों ने चैरिटी के लिए 7 जगहों का चयन भी कर लिया है। इन में से एक जगह मुंबई का स्लम एरिया भी है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News