ब्रिटिश राज परिवार के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि प्रिंस हैरी और मेगन आज एक-दूसरे के होने जा रहे है। जहां कई जानीमानी हस्तियां इस शादी में शामिल होगी, वहीं दूसरी तरफ मेगन के पिता थॉमस अचानक बिगड़ी तबियत के कारण रॉयल वैडिंग में नहीं पहुंच पाएगे। इसलिए शादी में मेगन के पिता की भूमिका हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे।
मेगन ने गुरुवार को पुष्टि कर दी थी कि बीमारी के चलते उनके पिता शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए केनसिंग्टन पैलेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर मेगन के साथ प्रिंस चार्ल्स के जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह मेगन का गलियारा संभालते हुए उन्हें विवाह स्थल सेंट जार्ज चैपल पहुंचेंगे। वैसे तो विवाह की यह रस्म बेटी के पिता करते है, जैसा कि मेगन के पिता ने अभी हार्ट सर्जरी करवाई है तो इसलिए प्रिंस चार्ल्स मेगन के साथ जाने की रस्म पूरी करेंगे।
शाही शादी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारियों की वहां तैनाती की गई है। इसके लिए वे पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रहे हैं, जिसमें लगभग 275 करोड़ रु खर्च हुआ है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP