19 APRFRIDAY2024 3:48:27 PM
Life Style

दीवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, होगा लक्ष्मी का वास

  • Updated: 11 Oct, 2017 04:05 PM
दीवाली की रात  इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, होगा लक्ष्मी का वास

दीवाली भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। देश के हर कोने में यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों के मन में भी इस त्यौहार को लेकर बहुत उत्साह होता है। दीवाली के दिन लोग अपने घर को दुल्हन की तरह सजाते हैं और खूब दीपमाला करते हैं। इस दिन सिर्फ घर के मंदिर में ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसी जगहें हैं जहां दीए जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। आइए जानिए दीवाली के दिन कहां-कहां दीया जलाना शुभ होता ह

1. दीवाली की रात लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है और घर के मंदिरों में दीया जलाते हैं लेकिन यह दीया पूरी रात के लिए जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं और घर में धन-समृद्धी आती है।
2. घर के मेन गेट की चौखट पर ही दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सुख-शांति बनी रहती है।
3. दीवाली पर घर के नजदीक चौराहे पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
4. घर के पास वाले मंदिर में भी दीया जरूर जलाना चाहिए।
5. दीवाली के दिन घर के मंदिर के साथ-साथ आंगन में भी दीया जलाना शुभ होता है।
6. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीपल पर दीया जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

Related News