लाइफस्टाइल : आप अक्सर बाजार सामान खरीदने जाते हैं लेकिन आप ने कभी दुल्हनों का बाजार सुना या फिर देखा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक एेसे अनोखे बाजार की जहां पर दुल्हनें बिकती है वो भी वैध तरीके से। यह बाजार बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर लगता है। इस जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाजार लगता है और दुल्हा अपनी मनपसंद की दुल्हन खरीदता हैं।
जो लोग बहुत गरीब हैं और अपनी बेटी की शादी नहीं कर सकते वो जहां पर आकर बाजार लगाते हैं। इस मेले में आकर दुल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बनाता है। कहते हैं कि इस मेले में लड़कियां दुल्हन की तरह सज कर आती हैं। इस मेले में हर उम्र की महिलाएं और लड़कियां बिकती हैं। वहीं दुल्हे के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं। पहले दुल्हा अपनी पसंद की लड़की को चुनता है फिर उससे बात करता है।
लड़की चुनने के बाद उसके परिवार वालों को तय रकम दी जाती है। आमतौर पर लड़के वालों को दहेज दिया जाता है लेकिन यहां उल्टा होता है। बाजार में लड़के द्वारा पसंद की गई लड़की को उसके सभी परिवार वालों को भी बहू मानना पड़ता है।