सोनम के कलीरे : बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर की शादी की रस्मे शुरू हो गई हैं। कल शाम उनके घर में मेहंदी सेरेमनी हुई। इस फंक्शन में फैमली और फ्रेंड्स ने खूब मस्ती की। आज रात को उनकी संगीत सेरेमनी होगी। 8 मई को आनंद और सोनम सात फेरे लेंगे।
हाल ही में सोनम के इंस्टा फैनक्लब पर कलीरों की एक फोटो शेयर की गई है। ये कलीरे सोनम के बताए जा रहे हैं। उनकी बैडिंग ड्रैस की तरह ही सोनम के कलीरे भी अलग और स्टाइलिश होंगे। ये कलीरे फूलों के बने हैं। जो ईको फ्रैंडली हैं।
मेहंदी फंक्शन पर ट्रैडिशनल आउटफिट में सोनम बहुत सुंदर लग रही थी। एक फ्रेम में कूपर सिस्टर साथ में खड़ी दिखी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP